FeaturedJamshedpurJharkhand

सेंट्रल गुरुद्वारा ने प्रधान रविंद्र सिंह प्रधान रणजीत सिंह माथारू प्रधान लखविंदर सिंह को सम्मानित किया

जमशेदपुर I 29 अक्टूबर को सिखों के चौथे गुरु श्री गुरु रामदास जी प्रकाश उत्सव पर पहली बार परसुडीह गुरुद्वारा से सरजामदा गुरुद्वारा तक निककाले गए नगर कीर्तन में उल्लेखनीय भूमिका निभाने के लिए सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान भगवान सिंह द्वारा सरजामदा गुरुद्वारा के प्रधान रविंद्र सिंह, परसुडी ह गुरुद्वारा के प्रधान रणजीत सिंह माथारू, गोलपहाड़ी गुरुद्वारा के प्रधान लखविंदर सिंह को शाल भेंट कर सम्मानित किया गया।
प्रधान भगवान सिंह ने कहा कि तीनों गुरुद्वारा कमेटियों ने संयुक्त रूप से नगर कीर्तन बहुत ही बेहतर तरीके से निकाला इसके लिए तीनों गुरुद्वारा कमेटिया बधाई की पात्र है।
चेयरमैंन सरदार शैलेंद्र सिंह ने कहा कि इस नगर कीर्तन में सहयोग करने के लिए पार्षद पंकज सिंनहा, पार्षद कुसुम पूर्ति मुखिया सुमित कराई, मुखिया कालिदास टुडू, मुखिया बसंती गुप्ता के प्रति आभार प्रकट करते हुए। कहा कि उन्हें भी श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश उत्सव पर आयोजित धार्मिक समागम में सम्मानित किया जाएगा।
इस विशेष मौके पर प्रधान भगवान सिंह, चेयरपर्सन सरदार शैलेंद्र सिंह, वाइस चेयरपर्सन गुरदयाल सिंह, उपाध्यक्ष चंचल सिंह महासचिव गुरचरण सिंह बिल्ला, सलाहकार सुखदेव सिंह बिट्टू, सुरेंद्र सिंह शिंदे, दर्शन सिंह काले सेंट्रल नौजवान सभा के प्रधान अमरीक सिंह, सरजीत सिंह, जगतार सिंह नागी, हरविंदर सिंह गुल्लू, करनैल सिंह आदि कई लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button