FeaturedFestivalJamshedpurJharkhand

टाटा समूह के संस्थापक को 3 मार्च को रक्तदान कर नमन करेगा हिन्दू पीठ- अरुण सिंह

जमशेदपुर; हिन्दू पीठ जमशेदपुर के प्रांगण में एक बैठक कर यह निर्णय लिया गया कि देश के मसहूर उद्योगपति एंव टाटा समूह के संस्थापक जमशेदजी नसीरवानजी टाटा के उनके जन्मदिवस के उपलक्ष्य पर हिन्दू पीठ के स्वयंसेवक उनको नमन करने के लिए ब्लड बैंक बिसटुपुर में रक्तदान करेंगे।इस रक्त दान शिविर का आयोजन को सफल बनाने के लिए किशोर गोलछा को संयोजक एवं कुमकुम सिंह को सह संयोजिका बनाया गया है। इस बैठक में हिन्दू पीठ के अध्यक्ष अरूण सिंह ने कहा कि जमशेदपुर शहर भारत का एक बेहतरीन शहर है यहाँ पूरे भारत के सभी प्रदेश के लोग रहतें है इसलिए इस शहर को छोटा भारत भी कहा जाता है। हम सभी को जमशेदपुर शहर को स्वच्छ एंव बेहतर बनाने में अपनी-अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए।आज के इस बैठक में दिलजय बोस,हर्षल पान्डे, प्रकाश दूवे,सोमनाथ सिंह,संजीव रजक,राहुल सिंह,गोलू,उज्वल, सुशील सिह,आलोक सिंह चंदन कुमार,रवि राजपुत, एंव अन्य कार्यकरता शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button