FeaturedJamshedpur

चैती दुर्गा पूजा को लेकर निकाली गई कलश यात्रा

सोनाहातू। श्री चैती दुर्गा पूजा समिति महातीर्थ सतिघाट पांडुडीह में शुक्रवार को कलश यात्रा निकाली गयी। कलश यात्रा में सैकड़ों की संख्या में महिलाएं व कुंवारी कन्याएं माथे पर कलश धारण कर शामिल हुईं। गाजे-बाजे के साथ निकाली गई कलश यात्रा से महाथीर्थ सतिघाट पांडुडीह व बारेंदा पंचायत आसपास के क्षेत्र का माहौल भक्तिमय हो गया।

इस दौरान मां दुर्गे के उदघोष से पूरा वातावरण गूंजयमान बना रहा। जयकारे के साथ कलश यात्रा त्रिवेणी संगम सतिघाट की स्वर्णरेखा नदी पहुंची। जहां पंडित अजय शुक्ला, गणेश तिवारी ने विधि-विधान के साथ कलश में जल भराया। इसके बाद महातीर्थ सतिघाट पांडुडीह स्तिथ स्थापित चैती दुर्गा मंदिर में वापस आकर कलश यात्रा का समापन हुआ। कलश यात्रा में सोनाहातू उप प्रमुख अनिता देवी,उपासी देवी,रीता देवी,बिन्देश्वरी देवी,गुनिता देवी,स्वर्ण देवी,कमला देवी,सावित्री देवी,गंधारी देवी,शुशीला देवी,बसंती देवी,कुमारी ममता,आजसू सोनाहातू पूर्वी प्रखंड अध्यक्ष गौतम सिंह देव,समाजसेवी अशोक महतो,डॉ विश्वनाथ महतो,विपिन महतो,प्रदीप महतो,चंद्रकांत महतो,पुरंदर हजाम,बुधेश्वर महतो,धनंजय महतो,हरेकृष्ण महतो,सीताराम महतो,विजन बिहारी महतो,मुची राम महतो,गन्धर्व महतो,नंदकिशोर महतो,जगदीश महतो,जयदेव महतो,ओमप्रकाश महतो समेत कई पुरुष श्रद्धालु भी शामिल थे।

Related Articles

Back to top button