FeaturedJamshedpur

बालिगुमा बागान एरिया के लोगों ने नाली निमार्ण को लेकर मानगो नगर निगम के कार्यालय पर किया प्रदर्शन

प्रीतपाल सिंह बिजी
जमशेदपुर। बालिगुमा बागान एरिया में नाली का निर्माण नहीं होने के कारण लगभग पचास मकान के लोग गंदे जलजमाव के बीच रहने को है मजबूर। बागान एरिया में नाली नहीं बनने के कारण पानी का निकास नहीं हो रहा है जिससे बस्ती की सड़कें जलमग्न गंदे पानी से हो गई है बदबू के चलते लोगों का जीना दुश्वार हो गया है बच्चे और महिलाएं घर में कैद हैं स्थानीय लोगों ने बार-बार नगर निगम में नाली निर्माण कराने के लिए बस्ती के लोगों का हस्ताक्षर युक्त आवेदन नगर निगम में जमा किया लेकिन नगर निगम के द्वारा अभी तक नाली निर्माण संबंधित किसी भी प्रकार का पहल नहीं किया गया। जिससे स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और भाजपा नेता विकास सिंह के नेतृत्व में मानगो नगर निगम में जोरदार प्रदर्शन किया । महिलाएं चौका चूल्हा और पुरुष अपनी मजदूरी छोड़कर आज नगर निगम कार्यालय पहुंचे । नगर निगम कार्यालय में उपस्थित कार्यपालक पदाधिकारी दीपक सहाय से स्थानीय लोग प्रदर्शन के बाद मिलकर अपनी जानलेवा परेशानी बताई। कार्यपालक पदाधिकारी दीपक सहाय ने स्थानीय लोगों को भरोसा दिलाया कि नगर निगम के अधिकारी बालिगुमा बागान एरिया जाकर समस्या का समाधान करेंगे एवं जल्द ही महीने भर के अंदर नाली का निर्माण करा दिया जाएगा । मौके में उपस्थित भाजपा नेता विकास सिंह ने कार्यपालक पदाधिकारी दीपक सहाय से कहा कि आप मौके में जाकर यथा स्थिति से अवगत हो कर समस्या का निदान अभिलंब करवाइए आप गंदे पानी के बदबू के कारण वहां एक मिनट भी आप खड़ा नहीं हो सकते हैं वैसे स्थान में यें लोग घुटन भरी जिंदगी जी रहे हैं । प्रदर्शन में मुख्य रूप से विकास सिंह, नंदु प्रसाद, राहुल कुमार,नीता देवी
ललिता देवी,शोभा देवी,मीता देवी,सुधा देवी,ममता देवी,
फूलमती देवी,मंजू रॉय,
धनवंत्री देवी,रानी देवी,बिंदु देवी,पिंकी देवी,कांति देवी,बच्ची देवी,रेवी देवी,लक्ष्मी देवी,विकास प्रसाद,सुजीत कुमार
पंकज शर्मा,असित गोराई,राजेंद्र महतो,विनोद पांडेय,अंकित कुमार,मंटू रॉय
,पुरोस्तम सिंह, मनोज ओझा एवं राम सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button