FeaturedJamshedpurJharkhandNational

अखिल भारतीय कामगार एवं कांग्रेस ने लोकसभा चुनावों के मद्देनजर प्रदेश प्रभारीयों की नियुक्ति की

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय गाबा होंगे झारखंड के प्रभारी, 19 दिसंबर को झारखंड आयेंगे, जनवरी में जमशेदपुर होगा विशाल मजदूर महासम्मेलन

जमशेदपुर। अखिल भारतीय कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस की बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ उदित राज की आनलाईन आयोजित की गई जहाँ राज्स्थान, छत्तीसगढ़ एवं मध्यप्रदेश में कांग्रेस की हार की समीक्षा की गई एवं आगामी लोकसभा चुनावों हेतु राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को फरमान दिया। डॉ उदित राज ने कहा की केकेसी के नेता एवं कार्यकर्ता अपने क्षेत्रों में आमजनमानस के साथ जुड़े एवं अपना जनाधार बढाएं,आगामी चुनाव में 15% टिकट लेकर सीट कांग्रेस की झोली में डालने का काम केकेसी करेगी। उन्होंने सभी प्रदेश अध्यक्षों को अपने क्षेत्रों में समय देने एवं जनाधार बढाने को कहा, साथ ही लोकसभा चुनावों के मद्देनजर प्रदेश प्रभारीयों की नियुक्ति भी कर दी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय गाबा झारखंड के प्रभारी बनाए गए, इसपर संजय गाबा ने 14 लोकसभा सीटों में 11 महागठबंधन की झोली में डालने का आश्वासन राष्ट्रीय अध्यक्ष को दिया एवं कहा की वह झारखंड की राजनीति को बहुत दिनों से देखते एवं समझते हैं। 19 दिसंबर को वह रांची पहुंचेंगे एवं प्रदेश अध्यक्ष शैलेश पांडेय संग कांग्रेस के आला नेताओं से मुलाकात कर आगे की रूप रेखा तय करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष शैलेश पांडेय ने कहा की जनवरी माह के अंतिम सप्ताह में विशाल मजदूर महासम्मेलन का आयोजन जमशेदपुर में किया जाएगा, इस महासम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गाँधी, प्रियांका गाँधी, राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ उदित राज, अविनाश पांडेय, राजेश ठाकुर समेत झारखंड सरकार में कांग्रेस के सभी मंत्री एवं विधायकगण को निमंत्रण दिया जाएगा। उन्होंने कहा की ग्रामीण क्षेत्रों के लिए जल्द मनरेगा यूनियन भी बनाए जाएंगे।

Related Articles

Back to top button