FeaturedJamshedpurJharkhand

कल से चलेगी टाटा से बक्सर तक सीधी ट्रैन।

सांसद विद्युत वरण महतो का प्रयास रंग लाया।

जमशेदपुर। जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो लगातार शहर वासियो की सेवा में तत्पर है।उन्होंने सदैव नागरिकों की समस्या एवं मांगों को पूरा करने का प्रयास किया है।इसी क्रम शहर वासियों की एक पुरानी मांग थी कि टाटा से बक्सर तक एक सीधी ट्रैन चले।इस हेतु सांसद लगातार तत्पर थे ।उन्होंने रेल मंत्री एवं रेल मंत्रालय के संबंधित अधिकारियों तक लगातार इस मांग को उठाया।उनकी सक्रियता का प्रतिफल है कि टाटा आरा ट्रैन का फेरा बक्सर तक बढ़ा दिया गया है।ज्ञात हो कि जमशेदपुर में निवास करने वाली एक बड़ी आबादी को इससे फायदा होगा।इस घोषणा से शहरवासियों में हर्ष है।इस संदर्भ में सांसद विद्युत वरण महतो ने बताया कि टाटा से बक्सर तक सीधी रेल सेवा की मांग कई दिनों से नागरिक कर रहे थे।मैंने इस संदर्भ में माननीय रेल मंत्री से बात की ओर उनका ध्यान लगातार आकृष्ट करवाया।उन्होंने इस ट्रैन की शुरुआत हेतु रेल मंत्री को साधुवाद दिया है।विद्युत वरण महतो ने शहर वासियों आश्वस्त किया कि वे आगे भी उनकी सेवा में सदैव तत्पर रहेंगे।ज्ञात हो कि कल 8 मार्च को सुबह 7.30 बजे सांसद विद्युत महतो हरी झंडी दिखाकर टाटानगर स्टेशन से इस ट्रैन को रवाना करेंगे।

Related Articles

Back to top button