FeaturedJamshedpurJharkhand

राहुल गांधी को एडी की ओर से परेशान किए जाने के विरोध में कांग्रेसियों ने किया डीसी ऑफिस पर प्रदर्शन

जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी द्वारा विशाल प्रदर्शन जिला उपायुक्त कार्यालय पर केन्द्र सरकार के खिलाफ किया जो ई डी के माध्यम से अपनी नाकामी को छुपाने के लिए केंद्रीय एजेंसी का दुरपयोग कर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी को परेशान कर उनकी प्रतिष्ठा को धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। राहुल गांधी जनता की आवाज को सरकार के खिलाफ मुखरता से उठाते रहे हैं उसे दबाने का प्रयास किया जा रहा है। इस प्रदर्शन में शामिल होकर केन्द्र सरकार के खिलाफ आवाज को बुलंद किया।
केन्द्र सरकार ई डी सीबीआई, आयकर विभाग एवं अन्य केन्द्रीय एजेंसी के द्वारा कब तक विपक्ष की आवाज को दबाने का षडयंत्र करेगी कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की विफलता के खिलाफ जनता की आवाज को मजबूती से उठती रहेंगी। हम लड़ न सकें, ऐसी तो कोई बात नहीं। वो लोकतंत्र को तबाह कर दे, इतनी तो औकात नहीं।
हम लड़ रहे हैं और हम लड़ते रहेंगे। मौके पर विजय खान,बलदेव सिंह, अखिलेश सिंह यादव, बिपीन ठाकुर, हंसपाल सिंह विक्की, उषा यादव, अरुण सिंह, ज्योति मिश्रा,अतुल गुप्ता, मनोज झा,संजय तिवारी,गुड्डू गुप्ता इत्यादि भारी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker