FeaturedJamshedpurJharkhand

बागबेड़ा कुंवर सिंह मैदान में स्वर्गीय बी एन सिंह को दी गई श्रद्धांजलि

जमशेदपुर। बागबेड़ा मण्डल कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में रविवार को बागबेड़ा कुवँर सिंह मैदान में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन बागबेड़ा कांग्रेस कमिटी के पूर्व अध्यक्ष सह पूर्व जिला सचिव स्वः बी एन सिंह का अकस्मिक निधन हो जाने पर, उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। इस अवसर पर बागबेड़ा मण्डल क्षेत्र के कांग्रेसजन एवं आम जनता तथा इष्ट मित्रों ने भी श्रद्धांजलि अर्पित किया।

नम आंखो से उनके साथ संगठन में कार्य करने वाले प्रदेश सचिव महेंद्र मिश्रा, बागबेड़ा मंडल पयवेक्षक महेंद्र पांडे, ब्रीज तिवारी, रामनाथ दुबे, राम पुकार ठाकुर, सुनील गुप्ता , संजय झा संत, संजय झा, भोला झा, जिला सचिव रमन खाँ, पी एन पान्डेय, नागेंद्र सिंह, लक्ष्मण सिंह, राम ईश्वर यादव, शशी कुमार, ओम प्रकाश, के डी मुण्डा एवं साथियों ने कहा कि स्वः बी एन सिंह सच्चा देश भक्त, पार्टी का पक्का सिपाही, समाज सेवक के रूप में कार्य किया। वे सुख दुख में हमेशा मददगार के रूप में साथ देते थे। दिनभर अपने दोपहिया वाहन से किसी भलाई या संगठन का कार्य में लीन रहते थे। इन्हीं सब सेवाओं को याद कर उन्हें बागबेड़ा मण्डल कभी नही भुला पायेगा। श्रद्धांजलि सभा के उपरांत दो मिनट का मौन रख कर उनके आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया गया।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker