FeaturedJamshedpurJharkhand

महिला काव्य मंच की मासिक काव्य गोष्ठी में कवयित्रियों को सम्मानित किया गया

जमशेदपुर। महिला काव्य मंच (मन से मंच तक)पूर्वी सिंहभूम इकाई की मासिक काव्य गोष्ठी, रविवार दिनांक 27 मार्च की सुबह 11.30बजे से जमशेदपुर सी एच एरिया वी आई पी गेस्ट हाउस में महिला काव्य मंच की राष्ट्रीय अध्यक्ष सारिका भूषण के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। सारिका जमशेदपुर खास तौर से महिला काव्य मंच पूर्वी सिंहभूम इकाई की कार्यकारिणी समिति एवम सदस्यों से मिलने के लिए आई हुई थी। महिला काव्य मंच एक ऐसा मंच है, जो हर छिपी हुई प्रतिभा,जो प्रतिभावान तो है किंतु किसी मंच तक नहीं पहुँच पाया है। ऐसी सभी महिलाओं को मंच प्रदान करता है। यह सिर्फ और सिर्फ महिलाओं का मंच है, जिसकी स्थापना नरेश नाज के द्वारा की गई है।औऱ आज प्रत्येक राज्य औऱ जिलों में इसकी इकाई गठित है। जहाँ हर माह मासिक गोष्ठि ऑफलाइन या ऑनलाइन कोरोना काल को देखते हुए आयोजित की जाती है। साथ ही वार्षिकोत्सव भी धूमधाम से मनाया जाता है।
मौके का सदुपयोग करते हुए वहां काव्य गोष्ठी भी सम्पन्न हुई।कार्यक्रम में मंच की अध्यक्षा पूनम महानंद, सचिव शोभा किरण उपस्थित थी। सदस्य के रूप में उपासना सिन्हा, पूनम शर्मा स्नेहिल, सरोज, आशा पांडेय, लक्ष्मी मौजूद रही। इस मंच को सुचारू रूप से चलाने को लेकर सारिका से कई सारे बिंदुओं पर चर्चा हु और अपने अनुभवों के आधार पर उन्होंने कार्यकारिणी का मार्गदर्शन किया। सभी कवयित्रियों को राष्ट्रीय अध्यक्षा सारिका भूषण ने पुष्प गुच्छ और मोमेंटो देकर सम्मानित किया। साथ ही पूर्वी सिंहभूम इकाई की सभी सदस्यों ने सारिका को भी पुष्प गुच्छ देकर अपना प्रेम और स्नेह दिया।अपने मधुर वाणी और प्रेमिल व्यवहार से सारिका ने सबका मन मोह लिया।क गोष्ठी में कवयित्रियों को सम्मानित किया गया

जमशेदपुर। महिला काव्य मंच (मन से मंच तक)पूर्वी सिंहभूम इकाई की मासिक काव्य गोष्ठी, रविवार दिनांक 27 मार्च की सुबह 11.30बजे से जमशेदपुर सी एच एरिया वी आई पी गेस्ट हाउस में महिला काव्य मंच की राष्ट्रीय अध्यक्ष सारिका भूषण के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। सारिका जमशेदपुर खास तौर से महिला काव्य मंच पूर्वी सिंहभूम इकाई की कार्यकारिणी समिति एवम सदस्यों से मिलने के लिए आई हुई थी। महिला काव्य मंच एक ऐसा मंच है, जो हर छिपी हुई प्रतिभा,जो प्रतिभावान तो है किंतु किसी मंच तक नहीं पहुँच पाया है। ऐसी सभी महिलाओं को मंच प्रदान करता है। यह सिर्फ और सिर्फ महिलाओं का मंच है, जिसकी स्थापना नरेश नाज के द्वारा की गई है।औऱ आज प्रत्येक राज्य औऱ जिलों में इसकी इकाई गठित है। जहाँ हर माह मासिक गोष्ठि ऑफलाइन या ऑनलाइन कोरोना काल को देखते हुए आयोजित की जाती है। साथ ही वार्षिकोत्सव भी धूमधाम से मनाया जाता है।
मौके का सदुपयोग करते हुए वहां काव्य गोष्ठी भी सम्पन्न हुई।कार्यक्रम में मंच की अध्यक्षा पूनम महानंद, सचिव शोभा किरण उपस्थित थी। सदस्य के रूप में उपासना सिन्हा, पूनम शर्मा स्नेहिल, सरोज, आशा पांडेय, लक्ष्मी मौजूद रही। इस मंच को सुचारू रूप से चलाने को लेकर सारिका से कई सारे बिंदुओं पर चर्चा हु और अपने अनुभवों के आधार पर उन्होंने कार्यकारिणी का मार्गदर्शन किया। सभी कवयित्रियों को राष्ट्रीय अध्यक्षा सारिका भूषण ने पुष्प गुच्छ और मोमेंटो देकर सम्मानित किया। साथ ही पूर्वी सिंहभूम इकाई की सभी सदस्यों ने सारिका को भी पुष्प गुच्छ देकर अपना प्रेम और स्नेह दिया।अपने मधुर वाणी और प्रेमिल व्यवहार से सारिका ने सबका मन मोह लिया।

Related Articles

Back to top button