EducationFeaturedJamshedpur

गांधी जयंती व लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित

रौशन कु पांडेय
जमशेदपुर. मानगो स्थित जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज में शनिवार को एनएसएस, एसएपी तथा आइक्यूएसी के संयुक्त तत्वावधान में गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती मनाया गया। सर्वप्रथम स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एनएसएस के विद्यार्थी, सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं, कर्मचारी, प्राचार्य ने कॉलेज परिसर की साफ सफाई की। इसके बाद एक परिचर्चा का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ एसपी महालिक ने मुख्य अतिथि मनोज कुमार सिंह, सदस्य खादी एवं ग्राम उद्योग तथा पूर्व सिंडिकेट सदस्य कोल्हान विश्वविद्यालय का बुके देकर स्वागत किया। साथ ही मुख्य वक्ता डॉ राजेंद्र भारती, विभाग अध्यक्ष राजनीति शास्त्र एबीएम कॉलेज जमशेदपुर तथा विशिष्ट वक्ता, डॉ एके महापात्रा, विभाग अध्यक्ष जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज जमशेदपुर का भी बुके देकर स्वागत किया। मुख्य अतिथि मनोज कुमार सिंह ने गांधी जी के आदर्श, श्रम, कार्यशैली, जीवन शैली नैतिक मूल्य पर प्रकाश डाला। मुख्य वक्ता डॉ राजेंद्र भारती ने धर्मांधता, डिसेंट्रलाइजेशन, स्वराज्य आदि पर विस्तार पूर्वक गांधी जी के विचारों को बतलाया। विशिष्ट वक्ता डॉ एके महापात्रा ने गांधी जी के पांच सिद्धांत सत्य अहिंसा सत्याग्रह सर्वोदय तथा स्वराज के बारे विस्तार पूर्वक बतलाया। छात्र नेता हेमंत पाठक ने भी अपने विचार रखें। इस कार्यक्रम में सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं, कर्मचारी तथा एनएसएस के सभी विद्यार्थी उपस्थित थे। मंच संचालन प्रोफ़ेसर पुष्पा लिंडा ने किया। धन्यवाद ज्ञापन प्रियंका कुमारी ने किया। एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर अरविंद कुमार ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण समय दिया। इसके बाद मुख्य अतिथि मुख्य वक्ता विशिष्ट वक्ता तथा प्राचार्य ने पौधारोपण किया।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker