FeaturedJamshedpur

बहरागोड़ा के अनूप सतपति बने वाल्टेयर डिवीजन के मंडल रेल प्रबंधक

जमशेदपुर। 1993 बैच के आईआरटीएस अधिकारी अनूप कुमार सतपति को रेलवे बोर्ड ने पूर्व तटीय रेलवे के वाल्टेयर डिवीजन का डीआरएम बनाया है।

पूर्वी सिंगभूम के झारखंड ओडिसा सीमा से लगे बहरागोड़ा में जन्म लिए अनूप सतपति का गिनती भारतीय रेल में तेज तर्रार अधिकारियों में आता है।छतीसगढ के सहडोल में बतौर एरिया मैनेजर में भारतीय रेल में सेवा देने के बाद मंडल परिचालन प्रबंधक और वरीय मंडल परिचालन प्रबंधक के रूप में चक्रधरपुर मंडल में लगभग 3 वर्षो तक इनका कार्यकाल रहा।
वर्तमान में मध्य रेलवे के नागपुर मंडल में अपर मंडल रेल प्रबंधक थे।
वाल्टेयर मंडल में पहला किसी ओडिसा निवासी अधिकारी को मंडल रेल प्रबंधक जैसे महत्वपूर्ण पद पर कार्य करने का अवसर मिलने पर पूर्वी सिंगभूम और बहरागोड़ा की जनता के बीच खुशी की लहर है।

Related Articles

Back to top button