FeaturedJamshedpurJharkhandNational

गुलरेज अख्तर अंसारी झारखंड प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के वाइस चेयरमैन नियुक्त

जमशेदपुर : झारखण्ड प्रदेश अल्पसंख्यक विभाग कांग्रेस कमिटी का गठन प्रदेश चेयरमैन मंजूर अंसारी के अनुशंसा पर राष्ट्रीय चेयरमैन इमरान प्रतापगढ़ी, नासिर हुसैन ने प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग का विस्तार किया है। जिसमें जमशेदपुर निवासी अधिवक्ता गुलरेज अख्तर अंसारी को प्रदेश वाईस चेयरमैन के पद पर नियुक्त किया है।
कांग्रेस नेता अधिवक्ता गुलरेज अख्तर अंसारी ने प्रदेश वाईस चेयरमैन के पद पर नियुक्त किए जाने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, श्रीमती सोनिया गाँधी, कांग्रेस नेता राहुल गाँधी, राष्ट्रीय चेयरमैन इमरान प्रतापगढ़ी, नासिर हुसैन, प्रदेश प्रभारी अविनाश पाण्डेय, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर जी, प्रदेश चेयरमैन मंजूर अंसारी के प्रति आभार व्यक्त किया है, साथ ही संगठन के मजबूती के लिए वचन दिया।

Related Articles

Back to top button