FeaturedJharkhandNational

बंधु तिर्की, जलेश्वर महतो और शहजाद अनवर प्रभारी गुलाम अहमद मीर और केसी वेणुगोपाल से मिलकर राजेश ठाकुर की करेंगे शिकायत

कहीं सिंहभूम सांसद गीता कोड़ा के ये तीन कार्यकारी अध्यक्ष भी भाजपा में शामिल तो नहीं होगें

संतोष वर्मा
चाईबासा।झारखंड प्रदेश कांग्रेस में सबकुछ गड़बड़ चल रहा है क्योंकि झारखंड प्रदेश के अध्यक्ष राजेश ठाकुर की शिकायत लेकर प्रदेश कांग्रेस के तीन कार्यकारी अध्यक्ष दिल्ली पहुंचे हैं। इस बात को लेकर कयास लग रही है की कंही सिंहभूम की एक मात्र महिला सांसद गीता कोड़ा जिस तरह उपेक्षा की शिकार हो रही थी उसी तरह झारखंड प्रदेश कांग्रेस के तीन कार्यकारी अध्यक्ष भी उपेक्षा के शिकार तो नहीं हो रहें है और अंतः कांग्रेस छोड़ कर भाजपा या कहीं और पार्टी में तो शामिल नहीं हो जायेगें?तीनों नाराज कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के बिरूद्व मोर्चा खोल दी है और दिल्ली पहूंच गये है प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर का शिकायत करने आलाकमान के पास।बता दें कि कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की, जलेश्वर महतो और शहजाद अनवर प्रभारी गुलाम अहमद मीर और राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल से मिलकर राजेश ठाकुर की करेंगे शिकायत, वहीं कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बंधु तिर्की ने कहा कि राजेश ठाकुर के पास संगठन चलाने की नहीं है क्षमता। साथ ही यह कहा गया की सिंहभूम की एक लौता महिला सांसद गीता कोड़ा पिछले कई महीनो से उपेक्षित महसूस कर रही थी जबकी वह पार्टी की एकमात्र सांसद थी लेकिन संगठन में उन्हें नहीं दिया जा रहा था कोई तवज्जो, इसलिए लोकसभा सांसद गीता कोड़ा के कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल होने पर कांग्रेस पार्टी में मचा है घमासान।

Related Articles

Back to top button