FeaturedJamshedpurJharkhandNational

चाईबासा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस नें नक्सलियों द्वारा पूर्व में लगाये गये 04 (चार) 1.E.D, 02(दो) हँड ग्रेनेड एवं 02 (दो) डेटोनेटर को किया बरामद,नक्सलियों के मनसुबों पर फेरा पानी

चाईबासा।पश्चिमी सिंहभूम जिले के घोर नक्सल प्रभावित टोन्टो थाना अंतर्गत पड़ने वाले तुम्बाहाका सरजोमबुरू और प्रधानघाट के बीच जंगली / पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा बलों को लक्षित करने के उद्देश्य से नक्सलियों द्वारा पूर्व में लगाये गये 04 (चार) 1.E.D, 02(दो) हँड ग्रेनेड एवं 02 (दो) डेटोनेटर बरामद कर नक्सलियों के मनसुबों पर पानी फेर दिया गया।साथ सुरक्षा के दृष्टिकोण से उसी स्थान पर बम निरोधक दस्ता के सहायता से विनिष्ट कर दिया गया।इस सबंध में चाईबासा पुलिस कप्तान के द्वारा प्रेस विज्ञपती जारी कर बताया पुलिस को गुप्त सुचना मिली थी की प्रतिबंधित भा०क०पा० (माओ०) नक्सली संगठन के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, चमन, कांडे, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन अपने दस्ता सदस्यों के साथ कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणशील है, जिसके आलोक में चाईबासा पुलिस, कोबरा 209 BN, 203 BN. 205 BN, झारखण्ड जगुआर एवं सी०आर०पी०एफ० 60 BN, 197 BN, 157 BN, 174 BN, 193 BN, 134 BN, 26 BN, 190 BN, 11 BN की टीमों का एक संयुक्त अभियान दल गठित कर क्षेत्र में लगातार अभियान संचालित किया जा रहा है।इसी क्रम में 10 अक्तूबर से एक संयुक्त अभियान गोईलकेरा थानान्तर्गत ग्राम कुईदा, छोटा कुईड़ा, मारादिरी, मेरालगढ़ा, हाथीबुरू, तिलायबेड़ा बोयपाईससांग, कटम्बा, बायहातु, बोरोय, लेमसाठीह के सीमावर्ती क्षेत्र तथा टोन्टो थानान्तर्गत ग्राम हुसिपी, राजाबासा, तुम्बाहाका, रेगठा, पाटातोरब, गोबुरू, लुईया के सीमावर्ती क्षेत्र में प्रारंभ किया गया है। अभियान के दौरान गुरुवार को टोन्टो थाना क्षेत्र के तुम्बाहाका सरजोमबुरू और प्रधानघाट के बीच जंगली / पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा बलों को लक्षित करने के उद्देश्य से नक्सलियों द्वारा पूर्व में लगाये गये 04 (चार) 1.E.D, 02(दो) हँड ग्रेनेड एवं 02 (दो) डेटोनेटर बरामद कर सुरक्षा के दृष्टिकोण से उसी स्थान पर बम निरोधक दस्ता के सहायता से विनिष्ट किया गया है। संचालित नक्सल विरोधी अभियान जारी है।

बरामदगीः-

1. 04 से 05 KG का 04 LE.D.
2. हैड ग्रेनेड-02
3. डेटोनेटर 02

Related Articles

Back to top button