FeaturedJamshedpur

दीपक सहाय के निर्देश पर मानगो में चला शीतलहरी में बचाव का अभियान

जमशेदपुर। कार्यपालक पदाधिकारी श्री दीपक सहाय के निर्देशानुसार ठंड एवं शीतलहर के कारण मानगो नगर निगम के फुटपाथ, चौक चौराहों में सोने वाले लोगों महिला एवं पुरुषों का रेस्क्यू करने का कार्य किया जा रहा है।
आज मानगो चौक, डिमना रोड, बिग बाजार के आसपास ,नेशनल हाईवे ,डिमना चौक आदि क्षेत्रों में रेस्क्यू अभियान चलाया गया।
तथा कार्यपालक पदाधिकारी के आदेशानुसार सीएमएम के द्वारा आश्रय गृह का विजिट किया का रहा है।
कार्यपालक पदाधिकारी श्री दीपक सहाय ने बताया आश्रय गृहों में बेड के अनुसार कंबल आदि उपलब्ध करा दिए गए हैं।
आश्रय गृह में बेड, पानी ,कंबल मछरदानी आदि की सुविधाएं उपलब्ध है फुटपाथ में सोने वाले या सहरी बेघर आश्रय गृहों में आश्रय ले सकते हैं ।
सेफ अप्रोच एवं साईं ब्यूटी एंड हेल्थ केयर संस्था के कर्मियों के द्वारा प्रतिदिन रेस्क्यू के कार्य किए जा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button