FeaturedJamshedpurJharkhandNational

शिक्षाविद आरपी सिंह नहीं रहे, अंतिम संस्कार कल

जमशेदपुर। शिक्षाविद आरपी सिंह नहीं रहे। 88 वर्ष की आयु में उनका निधन गुरुवार को मानगो साकेत अस्पताल में हो गया। वे झारखंड राज्य अल्पसंख्यक माध्यमिक शिक्षक संघ के संस्थापक अध्यक्ष थे और उन्हें मानगो भाजपा मंडल के प्रथम अध्यक्ष बनने का सौभाग्य मिला था। वे एडीएल स्कूल के प्रधानाध्यापक भी थे। वे अपने पीछे दो बेटे एक बेटी और भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं।
उनके बेटे और एडीएल हाई स्कूल के प्रधानाध्यापक प्रभात कुमार सिंह ने बताया कि पार्थिव शरीर को टीएमएच शीत ग्रह में रखवा दिया गया है और कल शुक्रवार को अंतिम संस्कार किया जाएगा। बेटा प्रभात कुमार जिला शिक्षक संघ के पूर्व सचिव हैं और वर्तमान में राज्य शिक्षक संघ के उपाध्यक्ष हैं।
बेटे प्रभात कुमार सिंह के अनुसार मानगो मून सिटी रोड हनुमान मंदिर के समीप स्थित आवाज से शुक्रवार दस बजे अंतिम यात्रा निकाली जाएगी।
आरपी सिंह के निधन पर भाजपा महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव, पूर्व अध्यक्ष दिनेश कुमार, विकास कुमार सिंह, एडीएल सोसाइटी के अध्यक्ष वाई ईश्वर राव, अल्पसंख्यक शिक्षक संघ के सचिव रमेश कुमार सिंह, पूर्व उपाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार, जिला अध्यक्ष शशि भूषण दुबे, कुलविंदर सिंह ने शोक जताते हुए इसे शिक्षक समाज और शिक्षा जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया है।

Related Articles

Back to top button