FeaturedJamshedpurJharkhandPolitics

भाजपा युवा मोर्चा जमशेदपुर के सभी मंडलो में चलाएगा मंडल सशक्तिकरण अभियान

जमशेदपुर: भारतीय जनता युवा मोर्चा जमशेदपुर महानगर जमशेदपुर अंतर्गत सभी मंडलो में मंडल सशक्तिकरण अभियान चलाएगा। इस बात की जानकारी भारतीय जनता युवा मोर्चा जमशेदपुर महानगर के जिलाध्यक्ष अमित अग्रवाल ने दी। उन्होंने कहा की प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार महानगर अंतर्गत सभी मंडलों में मंडल सशक्तिकरण अभियान चलाया जाना है। उन्होंने कहा की युवा मोर्चा ने संकल्प लिया है की मंडल सशक्तिकरण अभियान के तहत मंडल में ऊर्जा का संचार कर युवा मोर्चा को मजबूती प्रदान करना है। उन्होंने कहा की प्रदेश के निर्देशानुसार सभी मंडलो में प्रदेश से प्रभारी एवं जिला से प्रभारी की नियुक्ति की गई है, प्रभारी मंडलो में प्रवास कर मंडल को सशक्त बनाएंगे।

मण्डल सशक्तिकरण अभियान में भूपेंद्र सिंह, अमित अग्रवाल, दीपू शर्मा, काली शर्मा, बिनोद राय, गोपन परिहरि, मनोज वाजपेयी, सुमित श्रीवास्तव, शशांक शेखर, अमिताभ सेनापति, सन्नी संघी, अभिषेक डे, अमित सिंह, प्रकाश दुबे, पिंटू शा, अजित कुमार, लोकनाथ त्रिपाठी, विकाश सिंह, शशि यादव, मुकेश सिंह, गणेश सरदार, नीरज मिश्रा को विभिन्न मंडलो का प्रभारी बनाया गया है।

Related Articles

Back to top button