FeaturedJamshedpurJharkhandNational

पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के खिलाफ सभी प्रखंडों में होगी न्याय यात्रा : महावीर मुर्मू

बोडाम झामुमो कार्यालय प्रगाण में झारखंड मुक्ति मोर्चा बोड़ाम प्रखंड समिति की बैठक प्रखंड सचिव छोटू लाल हांसदा के अध्यक्षता में की गई। बैठक में झारखंड मुक्ति मोर्चा नेता महाबीर मुर्मू एवं अजय रजक के प्रभारी के रूप में उपस्थित हुए।
बैठक में झारखंड मुक्ति मोर्चा पूर्वी सिंहभूम जिला समिति द्वारा झारखंड न्याय यात्रा कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु चर्चा की गई।
बैठक में महाबीर मुर्मू ने संबोधित करते हुए कहा कि किस प्रकार भाजपा के केंद्र सरकार द्वारा केंद्र एजेंसी का दुरुपयोग कर झारखंड राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को गिरफ्तार किया गया झूठा मामला मे जिसका कोई आधार नहीं है और लोकप्रिय राज्य सरकार को अस्थिर कर राष्ट्रपति शासन लगाने की साजिश की गई।
इसी के विरोध में झामुमो पुर्वी सिंहभूम जिला समिति के द्वारा सभी प्रखंडों में झारखंड न्याय यात्रा के माध्यम से केंद्र सरकार की साजिश का पर्दाफाश किया जाएगा इसमें एलईडी के द्वारा मुख्यमंत्री एवम पूर्व मुख्यमंत्री एवम स्थानीय विधायक का संदेश वरिष्ठ नेताओं का संदेश लोगों के बीच में प्रस्तुत किया जाएगा एवं जिला एवं प्रखंड स्तर के नेताओं के द्वारा नुक्कड़ सभा के माध्यम से चौक चौराहा गांव टोला में विचार रखा जाएगा।
प्रखंड समिति के सभी पदाधिकारी को जिम्मेदारी दी गई है कल दिनाक 16/2/24 से बोडाम प्रखंड के सभी पंचायत में बैठक कर आगामी कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु रूपरेखा बनाया जाएगा।
कार्यक्रम एलईडी ,नुक्कड़ सभा का इस प्रकार है।
26/2/24 को सुबह 10 बजे से
माधवपुर,पुखरिया,पहाड़पुर कुयानी पंचायत में
27/2/24 को सुबह 10 बजे से
रासिकनगर, मुकुरुडीह,भुला, गौरडीह पंचायत में
28/2/24 को सुबह 10 बजे से
बोंटा, लयालम, बेलडीह,बोड़ाम
पंचायत में किया कार्यक्रम किया जायेगा। बैठक में सर्वप्रथम पूर्व प्रखंड अध्यक्ष शायमापदो महतो जी के याद में एक मिनट का मौन रखा गया।
बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित थे। विनय मंडल विनय मंडल रती रमन सिंह जलन मार्डी नीलमोहन सोरेन सुधीर सोरेन विश्वनाथ हांसदा काजल सिंह विश्वनाथ हांसदा जितेंद्र मुर्मू काजल महतो गंगाधर सिंह मदन हेंब्रम रानू मुर्मू मलाई प्रमाणिक विद्याधर गोराई लालमोहन महतो राधानाथ सिंह राजेश हेंब्रम शंकर महतो इंद्र सहिस प्रहलाद कर्मकार गोरी नाथ महतो जयपाल मुर्मू आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button