FeaturedJamshedpurJharkhand

राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुरमू का समर्थन करें : रघुवर दास


जमशेदपुर। झारखंड के पूर्व राज्यपाल सौम्य और मृदुभाषी द्रौपदी मुर्मू जी को राष्ट्रपति पद के लिए एनडीए का उम्मीदवार बनाए जाने पर हार्दिक बधाई। भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक में उनके नाम पर मुहर लगाने के लिए माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा समेत सभी सदस्यों को धन्यवाद। आजादी के बाद पहली बार किसी आदिवासी को देश के सर्वोच्च पद के लिए चुना गया है। एक संथाल आदिवासी महिला को पहले मोदी ने राज्यपाल बनाया और अब राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार बनाया है। यह आदि संस्कृति को संरक्षित करने वाले जनजातीय समाज समेत झारखंड ही नहीं पूरे देश के लिए गौरव का विषय है। मैं विपक्ष के सभी दलों से आग्रह करता हूं कि द्रौपदी मुर्मू को समर्थन प्रदान कर सर्वसम्मति से राष्ट्रपति का चयन करें। विपक्ष के द्वारा घोषित उम्मीदवार यशवंत सिन्हा से मेरा आग्रह है कि वे भी विपक्षी दलों के अन्य उम्मीदवार शरद पवार, फारूक अब्दुल्लाह की तरह अपना नाम वापस ले और श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी का समर्थन कर एक मिसाल पेश करें। रघुवर दास, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, भाजपा सह पूर्व मुख्यमंत्री, झारखंड।

Related Articles

Back to top button