FeaturedJamshedpurJharkhand

पुण्यतिथि पर याद किये गये अमर शहीद खुदीराम बोस ;भाजपा जमशेदपुर

रोशन कु पांडेय जमशेदुपर; अमर शहीद खुदीराम बोस की 114 वीं शहादत दिवस पर भाजपा मानगो मंडल ने बुधवार को उन्हें याद कर मानगो चौक पर स्थित उनकी स्मारक स्थल पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दिया। मानगो मंडल अध्यक्ष विनोद राय ने कहा कि देश की आजादी के लिए मात्र 19 वर्ष की उम्र में ही हंसते-हंसते फांसी पर चढ़ जाने वाले अमर शहीद सदैव युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक रहेंगे। मां भारती के वीर सपूत अमर शहीद खुदीराम बोस का हम सभी के साथ पूरा देश सदैव ही ऋणी रहेगा।

मौके पर भाजपा महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव, भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश के सह मीडिया प्रभारी शंभुनाथ चौधरी, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता विजय तिवारी, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी लक्की सिंह, भाजपा महानगर के कोषाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह, दशरथ चौबे, शिव प्रकास शर्मा, गंगा साहू, कामेश्वरी शर्मा, नीलकमल शेखर, संजय सिंह, विनय कुमार, कल्लू सिंह, संतोष उपाध्याय, घनश्याम साव, प्रताप साहू, अंकेश कुमार, सुशील पांडे, दीपक तिवारी, मनीष दीक्षित, ऋतु शर्मा समेत भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker