FeaturedJamshedpurJharkhand

21 नवम्बर को केकेसी झारखंड की कोल्हान में आयोजित भारत जोडों यात्रा की प्रदेश अध्यक्ष शैलेश पांडेय ने पदाधिकारियों के साथ बैठक कर रूप- रेखा तैयार की, रविवार शाम को शहर पहुंचेंगे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय गाबा, नवनियुक्त पदाधिकारियों को दिए गए नियुक्ति पत्र

झारखंड प्रदेश कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस की बैठक जिला कांग्रेस भवन तिलक पुस्तकालय में प्रदेश अध्यक्ष शैलेश पांडेय की अध्यक्षता में आयोजित की गई. बैठक में शैलेश पांडेय ने कोल्हान क्षेत्र के प्रदेश पदाधिकारियों एवं जिलाध्यक्षों के साथ भारत जोडो यात्रा के तत्वधान में केकेसी झारखंड द्वारा आयोजित पदयात्रा की रूप रेखा तैयार की. शैलेश पांडेय ने बैठक को संबोधित करते हुए बताया कि 20 नवम्बर को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय गाबा दो दिवसीय दौरे पर झारखंड आ रहे हैं, इसी क्रम में उन्होंने जिलाध्यक्षों एवं प्रदेश पदाधिकारियों को 20 नवम्बर को साउथ छोटानागपुर एवं 21 नवम्बर को कोल्हान में भारत जोडो यात्रा के अन्तर्गत पदयात्रा आयोजित की जाएगी. शैलेश ने बताया कि 20 नवम्बर रविवार शाम राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय गाबा का कोल्हान में आगमन होगा, जहाँ शाम 5:30 बजे सरायकेला- खरसावां कमेटी द्वारा आदित्यपुर में एस टाईप से आदित्यपुर पुल तक पदयात्रा में शामिल होंगे, जिसके बाद शाम 7 बजे पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे. 21 नवम्बर को सुबह 10 बजे पश्चिम सिंहभूम के चाईबासा में आयोजित मजदूर सम्मेलन एवं पदयात्रा में शामिल होंगे, जिसके पश्चात पूर्वी सिंहभूम कमेटी द्वारा आयोजित दोपहर 3 बजे बिरसानगर से साकची गोलचक्कर तक पदयात्रा में शामिल होंगे. बैठक में कोल्हान क्षेत्र के नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र दिया गया एवं संगठन के विषय में विस्तार पूर्वक चर्चा की गई. बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष उदयकांत शर्मा, प्रदेश सचिव राजा सिंह राजपूत, प्रदेश संगठन सचिव सुल्तान अहमद, अजितेश उज्जैन, पूर्वी सिंहभूम कार्यकारी जिलाध्यक्ष बलदेव सिंह, महानगर अध्यक्ष मनीष चंद्रवंशी, कमलेश्वर जाल, कोल्हान प्रभारी अवधेश सिंह, आशुतोष सिंह, सरायकेला जिलाध्यक्ष जवाहरलाल महाली, पश्चिम सिंहभूम जिलाध्यक्ष हसलुदीन खान, अंजन राय समेत अन्य शामिल थे.

Related Articles

Back to top button