FeaturedJamshedpurJharkhandNational

इंटक के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत होने अनूप सिंह को शैलेश पांडेय एंड टीम को दी शुभकामनाएं

जमशेदपुर। इंटक के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत होने पर बेरमो विधायक कुमार जयमंगल उर्फ़ अनूप सिंह से शैलेश पांडेय एवं टीम के सदस्यों ने उनके रांची आवास पर मुलाकात की एवं शुभकामनाएं दी साथ ही इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ जी संजीवा रेड्डी का आभार प्रकट किया। दोनों नेताओं की मुलाकात तकरीबन एक घंटे तक चली, जिसमें संगठनात्मक मुद्दों सहित अन्य विषयों पर गंभीर चर्चा हुई। अनूप सिंह इंटक के झारखंड से आजतक एकमात्र ऐसे नेता है जिन्हें राष्ट्रीय कमेटी मे उपाध्यक्ष की बड़ी जिम्मेदारी सौपी गई है।। बैठक में अनूप सिंह व शैलेश पांडेय के अलावा प्रमोद सिंह, कौशल किशोर, दुर्गा राम बैठा, अजित शर्मा, प्रियांशु सहित अन्य शामिल थे।।

Related Articles

Back to top button