FeaturedJamshedpurJharkhand

भाजपा जमशेदपुर महानगर ने जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाई भगवान बिरसा मुंडा की 147वीं जयंती

जमशेदपुर। भाजपा जमशेदपुर महानगर ने महान क्रांतिकारी धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 147वीं जयंती को ‘जनजातीय गौरव दिवस’ के रूप में मनाया। मंगलवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता बिरसानगर गुड़िया मैदान से पैदल मार्च करते हुए प्रतिमा स्थल संडे मार्केट पहुंचे। जहां भगवान बिरसा मुंडा की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए नमन किया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने “बिरसा मुंडा अमर रहे” एवं “भारत माता की जय” के नारे भी लगाए। कार्यकर्ताओं ने हुल क्रांति के नायक सिदो-कान्हू की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण कर नमन किया।
मौके पर भाजपा महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने झारखंड स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि बिरसा मुंडा के वीरता और बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है, अंग्रेजी हुकूमत के ख़िलाफ़ विद्रोह का बिगुल फूंकने वाले भगवान बिरसा ने झारखंड की संस्कृति, जल- जंगल और जमीन की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व अर्पण कर दिया। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘जनजातीय गौरव दिवस’ के रूप में जनजातीय समाज को उनके गौरवमयी संघर्षमयी इतिहास का सम्मान मिला है। मोदी जी के नेतृत्व में किये जा रहे चहुंमुखी प्रयास अमर बलिदानों को सम्पूर्ण राष्ट्र की सच्ची श्रद्धांजलि है। कहा कि बिरसा मुंडा के जीवन आदर्शों से हम सबों को सदैव प्रेरणा मिलती रहेगी। वहीं, झारखंड राज्य के 22वें स्थापना दिवस पर जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने कहा कि श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी ने झारखंड राज्य की दशकों पुरानी माँग पवित्र दिन बिरसा मुंडा की जयंती पर पूर्ण किया। अटल जी के सपनों का झारखंड बनाने में भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता पूर्ण रूप से संकल्पित है।

इस दौरान चंद्रशेखर मिश्रा, मिथिलेश सिंह यादव, दिनेश कुमार, बबुआ सिंह, राकेश सिंह, नीलू मछुआ, पप्पू सिंह, मंजीत सिंह, बोलटू सरकार, नारायण पोद्दार, बबलू गोप, हेमंत सिंह, सुरेश शर्मा, संतोष ठाकुर, पवन सिंह, अजय सिंह, दीपक झा, ध्रुव मिश्रा, श्रीराम प्रसाद, जितेंद्र मिश्रा, धर्मेंद्र प्रसाद, अमित अग्रवाल, बिनानंद सिरका, अजीत कालिंदी, विकास शर्मा, रमेश नाग, अभिमन्यु सिंह चौहान, नवजोत सिंह सोहल, नीलू झा, लक्ष्मी मिर्धा, रानी ठाकुर, ममता भूमिज, मृत्यंजय यादव समेत दर्जनों अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button