FeaturedJamshedpurJharkhandUncategorized

मानगो आदर्श नगर में समाजसेवी अश्वनी सिंह ने सफाई को लेकर चलाया जागरूकता अभियान


जमशेदपुर। मानगो आदर्श नगर में समाजसेवी अश्वनी सिंह ने सफाई को लेकर जागरूकता अभियान चलाया। उन्होंने बताया की उलीडीह शिवमंदिर लाईन, कुंवर सिंह रोड और आदर्श नगर पर कचड़ों का अंबार लग जाता था। इस कचड़े को समाजसेवी अश्वनी सिंह के द्वारा खुद ही सफाई करवाया गया। अश्वनी सिंह ने सभी से निवेदन किया कि कचड़े स्थान पर ही कचड़ा फेंके। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों को जागरूक होने की जरूरत है, क्योंकि बरसात में यदि इसी तरह कचरे का अंबार लगे रहेगा तो गंदगी फैलेगी और कई तरह की बीमारियों का संभावना बने रहेगा। अश्वनी सिंह ने यह भी कहा कि मानगो नगर निगम को भी यहां के क्षेत्र के लोगों को जागरूक करने की जरूरत है।

Related Articles

Back to top button