FeaturedJamshedpurJharkhand

जनसंख्या समाधान फाउंडेशन प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 16 अक्टूबर को केबुल वेलफेयर क्लब में : अभय सिंह

जमशेदपुर। जनसंख्या समाधान फाउंडेशन जमशेदपुर महानगर द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन एग्रिको क्लब हाउस में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जनसंख्या समाधान फाउंडेशन झारखंड प्रदेश के मुख्य संरक्षक अभय सिंह, रांची से चलकर लौहनगरी पधारी फाउंडेशन की झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सुचिता सिंह एवं जमशेदपुर महानगर जिलाध्यक्ष सुमित श्रीवास्तव उपस्थित थे।
प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए फाउंडेशन के झारखंड प्रदेश संरक्षक अभय सिंह ने कहा कि बहुत ही हर्ष के साथ यह बताना चाहता हूं कि कल दिनांक 16 अक्टूबर को जनसंख्या समाधान फाउंडेशन की झारखंड प्रदेश कार्यसमिति की बैठक पहली बार जमशेदपुर के गोलमुरी स्थित केबुल वेलफेयर क्लब में आयोजित होने जा रही है। इसे लेकर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह और उमंग का संचार व्याप्त है।
इस प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में भाग लेने के लिए फाउंडेशन के राष्ट्रीय महासचिव कृष्ण मुरारी का आगमन जमशेदपुर में हो रहा है।
इस महत्वपूर्ण कार्यसमिति बैठक में झारखंड के विभिन्न जिलों के जिलाध्यक्ष समेत प्रदेश के सभी सम्मानित पदाधिकारी उपस्थित होकर संगठन की मजबूती में गहनता के साथ विचार विमर्श करेंगे।
आगे अभय सिंह ने कहा कि जनसंख्या समाधान फाउंडेशन लगातार विगत 9 वर्षों से पूरे भारतवर्ष में कठोर जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग को लेकर हर स्तर पर संघर्षरत और आंदोलनरत है और इसी के मद्देनजर आगामी 27 नवंबर 2022 को दिल्ली के जंतर मंतर में विराट रैली का आयोजन किया जा रहा है। उस रैली में जमशेदपुर महानगर सहित पूरे प्रदेश से बड़ी संख्या में फाउंडेशन के समर्पित कार्यकर्ता भाग लेंगे।
उन्होंने कहा कि मैं दावे के साथ यह कहना चाहूंगा कि कल आयोजित होने जा रही प्रदेश कार्यसमिति की बैठक संगठनात्मक तौर पर जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के लिए मील का पत्थर साबित होगी।
इस प्रेस वार्ता में भाग लेने रांची से चलकर जमशेदपुर पधारी फाउंडेशन की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती सुचिता सिंह ने कहा कि कल यानी 16 अक्टूबर को जमशेदपुर में पहली बार प्रदेश कार्यसमिति बैठक का आयोजन हो रहा है और उसी के सफलता के लिए पूरे जमशेदपुर महानगर के सभी देशभक्त कार्यकर्ता जोर शोर से लगे हुए हैं मैं सर्वप्रथम जमशेदपुर महानगर के जिलाध्यक्ष सुमित श्रीवास्तव को हृदय से साधुवाद एवं बधाई देती हूं उनके नेतृत्व में प्रदेश कार्यसमिति की बैठक सही मायनों में सफलता के साथ अपनी मंजिल को प्राप्त करेगी।
आगे प्रदेश अध्यक्ष सुचिता सिंह ने कहा कि प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में भाग लेने के लिए आज से ही दूरदराज के कार्यकर्ताओं का आना जमशेदपुर में प्रारंभ हो जाएगा और कल विस्तृत पूरे प्रदेश के सभी जिलों से कार्यकर्ता इस कार्यसमिति बैठक में भाग लेकर संगठनात्मक दृष्टिकोण से नई जोश, नई उमंग और नई उत्साह के साथ उत्प्रेरक होकर संगठन की मजबूती का गुरु मंत्र प्राप्त करेंगे।
आगे श्री सुचिता सिंह ने कहा कि जनसंख्या समाधान फाउंडेशन विगत वर्षों से भारत में कठोर जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू हो इसके लिए आंदोलनरत रही है और इसी के फलस्वरूप आगामी 27 नवंबर 2022 को एक विराट रैली जो दिल्ली के जंतर मंतर पर आयोजित की जा रही है उसे उसकी सफलता को लेकर भी कल होने वाली प्रदेश कार्यसमिति बैठक में गहनता के साथ विचार-विमर्श होगा कि किस तरह से बड़ी संख्या में सभी जिलों से पूरे झारखंड प्रदेश से कार्यकर्ता दिल्ली की ओर कूच करें।
इस प्रेस वार्ता में उपस्थित जिला अध्यक्ष सुमित श्रीवास्तव ने कहा कि कल केबुल वेलफेयर हॉल में होने जा रही प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के सफलता के लिए पूरे महानगर के सभी देशभक्त कार्यकर्ता जोश और उमंग के साथ लगे हैं और और मैं जमशेदपुर महानगर को सौभाग्यशाली मानता हूं कि प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का आयोजन करने का मेजबानी हम सभी को प्राप्त हुआ।
*कल की प्रदेश कार्यसमिति बैठक की पूरी तैयारी लगभग हो चुकी है कल की बैठक से सब सभी फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं में नई जोश और नई चेतना का सृजन होगा और हम सभी मिलकर दिल्ली में होने जा रहे विराट रैली में भाग लेने के लिए दिल्ली जंतर मंतर कुच करेंगे।
*आज के इस प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से फाउंडेशन के झारखंड प्रदेश संरक्षक अभय सिंह प्रदेश अध्यक्ष सुचिता सिंह जमशेदपुर महानगर जिला अध्यक्ष सुमित श्रीवास्तव ,उषा सिंह, हरेंद्र सिंह, नागमणि गुप्ता, संपत्ति देवी ,राज किशोर सिंह , सूरज सिंह ,गणेश साहू ,रवि राज एवं बबलू सिंह सहित राष्ट्रभक्त कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button