FeaturedJamshedpurJharkhandNational

बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी फिल्टर प्लांट निर्माण एवं ग्रामीण जलापूर्ति योजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की देन : सुबोध झा

जमशेदपुर 16 सितंबर बागबेड़ा महानगर विकास समिति के अध्यक्ष सुबोध झा ने कहा बागबेड़ा महानगर विकास समिति के आंदोलन , झारखंड हाई कोर्ट एवं माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की देन है, दोनों योजनाएं।
बागबेड़ा महानगर विकास समिति के अध्यक्ष सुबोध झा ने कहा 2005 से क्रमबद्ध 593 बार धरना प्रदर्शन घेराव , आमरण अनशन, कई बार पदयात्रा के माध्यम से हजारों जनता जनार्दन के द्वारा जिला मुख्यालय पर घेराव, विधानसभा घेराव, राज भवन घेराव, 2012 में जमशेदपुर से रांची पदयात्रा कर विधानसभा का घेराव, अंत में बाध्य होकर झारखंड सरकार के विरोध में जमशेदपुर से दिल्ली पदयात्रा
21 मार्च 2022 को शुरू हुई। और पांचवें दिन 25 मार्च 2022 को पदयात्रा में शामिल हो कर आंदोलनकारी को पदयात्रा स्थगित करने के लिए डेढ़ किलोमीटर पदयात्रा करते हुए झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छ विभाग के अभियंता प्रमुख ,चीफ इंजीनियर, अधीक्षक अभियंता एवं राज्य सरकार के प्रशासन के द्वारा विशेष आग्रह पर पदयात्रा के पांचवें दिन रांची बुंडू के पास 25 मार्च 2022 को पदयात्रा रोक कर वार्ता हुई। चीफ इंजीनियर सुरेश प्रसाद के द्वारा कहा गया कि भारत सरकार के द्वारा आपकी मांग को मान लिया गया है। और भारत सरकार के द्वारा फंड भी जल जीवन मिशन के तहत उपलब्ध करा दी जा रही है। राज्य सरकार के तरफ से आप सभी आंदोलनकारी को लिखित आश्वासन दिया जाता है लिखित आश्वासन के बाद ही समझौता हुआ था।, अभियंता प्रमुख ने कहा भारत सरकार के द्वारा आई चिट्ठी के अनुसार भारत सरकार के प्रधानमंत्री के आदेशानुसार झारखंड सरकार के द्वारा जल जीवन मिशन के तहत बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति योजना एवं बागबेडा हाउसिंग कॉलोनी के फिल्टर प्लांट निर्माण जल जीवन मिशन के तहत 2024 जून जुलाई तक दोनों योजनाओं को पूर्ण कर जनता को स्वच्छ पेयजल पिलाया जाएगा।
25 मार्च को ही जमशेदपुर के लोकप्रिय सांसद विद्युत वरण महतो ने भी लोकसभा में बागबेडा ग्रामीण जलापूर्ति योजना और बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी जलापूर्ति योजना की मांग को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के उपस्थिति में (पार्लियामेंट) लोकसभा में रखे थे। 25 मार्च 2022 में समझौता में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के द्वारा जल जीवन मिशन के तहत बागबेड़ा बेहद ग्रामीण जलापूर्ति योजना के लिए सुकृत राशि 50 करोड़ 58 लाख 83 हजार रुपया के लागत से तेजी से कार्य चल रहा है। और दूसरा *बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी फिल्टर प्लांट के लिए एक करोड़ 88 लाख 69 000 की सुकृति और फैजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार के द्वारा 2022 में किसी भी प्रकार का कोई काम चालू नहीं किया गया। बागबेड़ा महानगर विकास समिति के सदस्यों ने झारखंड हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई। झारखंड हाई कोर्ट के आदेश पर 27 अप्रैल 2022 से काम चल रहा है। और कोर्ट में कार्यपालक अभियंता द्वारा भी लिखित में दिए गए की 27 अप्रैल से कम को तेजी से किया जा रहा है। । सुबोध झा ने कहा मंत्री जी विधायक जी बागबेड़ा फिल्टर प्लांट का कार्य गुणवत्ता पूर्वक करवाया जाए । आज भी फिल्टर प्लांट का कार्य तेजी चल रहा है। सुबोध झा
नोट
25 मार्च 2022समझौता पत्र
अभियंता प्रमुख द्वारा लिखित में दिए गए आश्वासन की छाया प्रति भी भेज रहा हूं। झारखंड हाई कोर्ट के आदेश की प्रति पहले ही दे चुका हूं। पार्लियामेंट लोकसभा में माननीय सांसद द्वारा उठाए गए वीडियो क्लिपिंग भी भेज रहा हूं। 25 मार्च को बुंडू में आए पदाधिकारीयों का वीडियो और फोटो भी भेज रहा हूं।

Related Articles

Back to top button