ChaibasaFeaturedJharkhand

जिला पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा स्तरीय नुईया गांव में मुंडा नियुक्ति स्थगित

चाईबासा । गुवा संवाददाता। गुवा थाना क्षेत्र के नुईया गांव के मुंडा टोला में आज शुक्रवार को जिला पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा स्तरीय मुंडा नियुक्ति होने के लिए ग्राम सभा का आयोजन रखा गया। जिसमें नुईया गांव के मुंडा दुन्नू चाम्पिया ने मुंडा की नियुक्ति में उपस्थित नहीं होने के कारण मुंडा नियुक्ति को स्थगित कर दिया गया। इस दौरान ग्रामीणों की ग्राम सभा में नुईया गांव के ग्रामिण मुंडा का नियुक्ति नहीं होने से ग्रामीण नाराज दिखे तथा ग्रामसभा को स्थगित कर मुंडा की उपस्थिति में फिर से ग्राम सभा का आयोजन कर मुंडा का चयन करने का निर्णय लिया। नुईया गांव के मुंडा टोली में मुंडा नियुक्ति में नोवामुंडी प्रखंड अंचल अधिकारी दीपक कुमार बारी, रघुनाथ लागुरी और सारंडा पीड़ मानकी सुरेश चाम्पिया पहुंचे हुए थे।नुईया गांव के ग्रामीण भी मुंडा नियुक्ति को लेकर वार्ड सदस्य सोमनाथ चाम्पिया, सोंगा सिद्धू , सोबेन चाम्पिया, डेमका बोदरा,संदीप केराई,अर्जुन पूर्ति सहित काफी ग्रामीण शामिल थे।

Related Articles

Back to top button