FeaturedJamshedpur

सोनारी में 140 जरूरतमंदो के बीच कंबल वितरण

जमशेदपुर। बढ़ते हुए ठण्ड को देखते हुए पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मलेन द्वारा सेवा कार्य के तहत कम्बल वितरण के तीसरे चरण में शनिवार को जमशेदपुर के सोनारी स्थित आदर्श सेवा संस्थान में 140 जरूरतमंदो के बीच कंबल का वितरण किया गया। यह कार्यकम मारवाड़ी सम्मेलन के वरीय प्रांतीय उपाध्यक्ष अशोक भालोटिया के सौजन्य एवं जिलाध्यक्ष अशोक मोदी के नेतृत्व में संपन्न हुआ। आदर्श सेवा संस्थान की सचिव प्रभा जयसवाल द्वारा इस सेवा कार्य हेतु जिलाध्यक्ष अशोक मोदी का सम्मान किया गया। इस अवसर पर प्रांतीय उपाध्यक्ष उमेश शाह, जिला महामंत्री अरुण गुप्ता, महाबीर अग्रवाल (मुन्ना), बजरंग अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, बबलू अग्रवाल, सन्नी संघी समेत आदर्श सेवा संस्थान के लखी दास आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button