FeaturedJamshedpurJharkhand

पूर्वी सिंहभूम सेंट्रल दुर्गा पूजा समिति के कार्यकारिणी सदस्य बनाये गए शिव शक्ति संघ के महासचिव ददन पाण्डेय

जमशेदपुर । जादूगोड़ा पूर्वी सिंहभूम सेंट्रल दुर्गा पूजा समिति के केन्द्रीय अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां के निर्देश पर वरीय उपाध्यक्ष आशीष गुप्ता ने शिव शक्ति संघ दुर्गा पूजा कमिटी यूसिल कॉलोनी जादूगोड़ा के महासचिव ददन पाण्डेय को सेंट्रल कमिटी का कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया है. इस मौके पर कमिटी के सभी सदस्यों की उपस्थिति में ददन पाण्डेय को पूजा पंडाल में पूर्वी सिंहभूम सेंट्रल दुर्गा पूजा समिति के वरीय उपाध्यक्ष आशीष गुप्ता ने परिचय -पत्र प्रदान कर सम्मानित किया .
इस मौके पर आशीष गुप्ता ने कहा की शिव शक्ति संघ जादूगोड़ा की पुरानी दुर्गा पूजा कमिटियों में से एक है. और जादूगोड़ा के स्थापना काल से ही ददन पाण्डेय के पिता जय्केश्वर पाण्डेय यूसिल कॉलोनी परिसर में गुर्रा नदी के तट पर तपकर महादेव शिव मंदिर की स्थापना करके क्षेत्र में धर्म स्थापना के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं. आज शिव शक्ति संघ की पूरेक्षेत्र में अलग पहचान है. उन्होंने आशा व्यक्त किया की ददन पाण्डेय जादूगोड़ा क्षेत्र की दुर्गा पूजा समितियों के साथ समन्वय स्थापित करके उनकी सशक्त आवाज़ बनेंगे और उनकी समस्याओं के समाधान की दिशा में कार्य करेंगे.
शिव शक्ति संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार नायक ने इस मौके पर पूर्वी सिंहभूम सेंट्रल दुर्गा पूजा समिति का आभार व्यक्त करते हुए कहा की समिति द्वारा दिए गए दायित्व का पूरी निष्ठा से निर्वहन किया जायगा. उन्होंने आशा व्यक्त किया की पूर्वी सिंहभूम सेंट्रल दुर्गा पूजा समिति हमेशा जिले के ग्रामीण क्षेत्रों की दुर्गा पूजा समितियों की आवाज़ बनकर उनके हित में कार्य करती रहेगी.
इस मौके पर शिव शक्ति संघ के संस्थापक सदस्य वरिष्ठ समाजसेवी गजानंद खेमका, अभिमन्यु सिंह, बी के सिंह ,गोपाल पात्रो,आनंदं ठाकुर अमित पाण्डेय, पाठक जी, बी के गुप्ता सहित सभी सदस्य उपस्थित थे.

Related Articles

Back to top button