FeaturedFestivalJamshedpurJharkhand

दोमुहानी संगम महोत्सव का पहला दिन सम्पन्न,छउ नृत्य ,भजन संध्या में खूब झूमे श्रद्धालु कल होगा भव्य गंगा आरती

जमशेदपुर; दोमुहानी संगम महोत्सव 2024 भव्य उद्घाटन समारोह हुआ। कार्यक्रम के उद्घाटनकर्ता के रूप में जमशेदपुर के लोकप्रिय सांसद विद्युत वरण महतों , खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग के सदस्य मनोज कुमार सिंह, जिला परिषद सदस्य कविता परमार, अयोध्या से पधारे हुए महंत विश्वंभर दास महाराज, झारखंड क्षत्रिय संघ के अध्यक्ष शंभू नाथ सिंह, हिंदू उत्सव समिति के संरक्षक शिव शंकर सिंह, कन्हैया सिंह एवं पूर्वी सिंहभूम जिला की सी.डी.पी.ओ. दूरगेश नंदनी, लघु उद्योग भारती से ज्ञान जयसवाल, कोल्हान के पूर्व डी.आई.जी. राजीव रंजन, कोल्हान के पूर्व कमिश्नर विजय सिंह उपस्थित थे।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर किया गया। सभी अतिथियों को सम्मानित किया गया कार्यक्रम का संचालन हिन्दू उत्सव समिति के अध्यक्ष रवि प्रकाश सिंह ने किया स्वागत भाषण आयोजन समिति के सदस्य सोनू ठाकुर ने दिया। पर्यावरण पर गोष्ठी में कविता परमार ने कहा कि पूरी दुनिया में सभ्यताओं का विकास जल स्रोत के निकट ही हुआ और इस शहर का भी निर्माण इस स्वर्णरेखा नदी के किनारे हुआ। बिना जल के जीवन की कल्पना ही नहीं कई जा सकती है। दोमुहानी संगम महोत्सव का यह प्रयास शायद लोगों की चेतना को जगाने का कार्य करेगा। पर्यावरण एवं नदियों पर काफी लंबा अनुभव लेकर श्री मनोज सिंह जी ने कहा कि हमें पर्यावरण को नहीं हमें खुद को बचाने के लिए प्रयास करना है।
गोष्ठी के पश्चात बहुत ही सुंदर छऊ नृत्य का मंचन किया गया। उसके पश्चात कार्यक्रम के ब्रैंड एंबेसडर पंडित अभिषेक पाठक को सम्मानित कर उनकी भी गायकी का आनंद शहर‌वासियों ने उठाया। तत्पश्चात कार्यक्रम के ब्रैंड एंबेसडर अरूण देव यादव को सम्मानित कर उनकी भी सुरीली आवाज ने पूरी जनता को झूमा दिया और समापन पुनः सोनू दुलरूआ ने अपने लोक गीत से किया।

Related Articles

Back to top button