FeaturedUttar pradesh

दुष्कर्म तथा शान्तिभंग के आरोपी किए गये गिरफ्तार

नेहा तिवारी
प्रयागराज;दारागंज की पुलिस ने आज अलग अलग मामले से जुडे कुल तीन लोगो को गिरफ्तार किया। जिसमे एक तो सामूहिक दुष्कर्म एंव एससी एसटी के मुकदमे का वांछित है। और शेष दो आरोपीगढ़ शान्तिभंग मे गिरफ्तार किए गये है।डी आई जी ,एस एस पी प्रयागराज सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी व्दारा अपराध पर अंकुश लगाने तथा क्षेत्र मे कानून व्यवस्था कायम करने हेतु दिए गये आदेश व निर्देश को गंभीरता से लेते हुए प्रयागराज नगर थाना क्षेत्र दारागंज के प्रभारी निरीक्षक धमेन्द्र कुमार दुबे व उनकी पुलिस टीम ने थाना स्थानीय पर दर्ज मु0 150/2021 मे वांछित चल रहे आरोपी भूपेन्द्र पुत्र स्व0 मृत्युंजय नि. 2/2/2R/1 तेज बहादुर सप्रु मार्ग लोकसेवा आयोग सिविल लाइंस प्रयागराज को लगातार प्रयास के बाद दबोच लिया। प्रभारी निरीक्षक के कुशल नेतृत्व मे एस आई शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय पुलिस बल के साथ भ्रमणशील थे तभी विवाद सुचना पर राजेश निषाद 603 बक्सी खुर्द सरैया व अली अहमद नि. झोपडी़ पट्टी परेड दारागंज को गिरफ्तार कर थाना ले आए जहां 151 मे सम्बन्धित न्यायालय भेजा गया।

Related Articles

Back to top button