FeaturedJamshedpurJharkhand

बहरागोड़ा के पाटपर और राजबंध पंचायत में लोकपाल ने मनरेगा योजना का किया निरीक्षण

जमशेदपुर: मनरेगा लोकपाल सनत कुमार माहतो के द्वारा बहरागोड़ा के पाटपुर एवं राजलाबाँध पंचायत का मनरेगा योजना का निरीक्षण किया गया। जिसमें पाटपुर पंचायत के तीन आम बागवानी एवं राजलाबाँध पंचायत के एक आम बागवानी योजना का निरीक्षण किया जो संतोषजनक पाया गया। साथ ही सेवन रजिस्टर एवं अभिलेखों का भी जाँच किया गया। साथ ही प्रखंड सभागार बहरागोड़ा में मनरेगा लोकपाल सनत कुमार माहतो एवं अंचल अधिकारी जितराय मुर्मू के अध्यक्षता में सभी नवनिर्वाचित मुखिया के साथ बैठक किया गया। जिसमें नवनिर्वाचित मुखियायों को मनरेगा से संचालित योजनाओं के बारे में विस्तरपूर्वक जानकारी दिया गया। साथ वर्षा के समय को देखते हुए जल संचयन हेतु योजनाओं को अधिक से अधिक स्वीकृति कराने हेतु कहा गया। साथ ही मनरेगा में सभी राजस्व गाँव में योजना संचालित करने हेतु कहा गया ताकि अधिक से अधिक मजदुरों को कार्य मिल सके इससे यह फायदा है कि मजदुरों को बाहर कार्य करने हेतु नहीं जाना पड़ेगा। मनरेगा में किस तरह का योजना संचालित किया जाता है मनरेगा में कार्य करने से मजदुरों को फायदे आदि के बारे में विस्तरपूर्वक जानकारी दिया साथ ही मनरेगा में मुखिया का क्या कर्तव्य है जो जानकारी दिया गया। बैठक में प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी अजय कुमार, पंचायत सचिव, रोजगार सेवक, आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button