FeaturedJamshedpurJharkhand

19 मार्च को साकची बंगाल क्लब में मनेगा जीण माता का 17वां वार्षिक महोत्सव

जमशेदपुर। साकची बंगाल क्लब में आगामी 19 मार्च रविवार को जीण माता का भव्य 17वां वार्षिक महोत्सव धूमधाम से मनाया जायेगा। जिसकी सभी तैयारियां लगभग पूरी हो गयी हैं।  साकची बंगाल क्लब के एसी हॉल में दोपहर तीन बजे से मां भवानी जीण शक्ति का मंगल पाठ और संध्या आठ बजे से भजनों की अमृत वर्षा होगी। पहले आओ.पहले पाओं की तर्ज पर मंगल पाठ का कूपन वितरण कार्य समाप्त हो गया हैं। होली के बाद 10 मार्च शुक्रवार से भक्तों के बीच कूपन बांटना शुरू किया गया था। मंगलपाठ का वाचन करने हेतु जयपुर (राजस्थान) से रविश-सोनम सोनी की जोड़ी आ रही हैं। कोलकात्ता के आमंत्रित भजन गायक हर्षिता डीडवानिया एवं विवेक शर्मा भजनों की अमृत वर्षा करने के लिए पधार रहे हैं। कोलकात्ता के कारीगरों द्धारा फूलों से माता का भव्य दरबार सजाया जायेगा। इस धार्मिक कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष बजरंग लाल अग्रवाल, संस्थापक शंभू खन्ना, राज कुमार रिंगसिया, विनोद खन्ना, सुनील देबुका, जगदीश खेमका, बजरंग अग्रवाल, मनीष खन्ना, आशीष खन्ना, अनंत अग्रवाल आदि लगे हुए हैं।

Related Articles

Back to top button