FeaturedJamshedpurJharkhand

तोते और परविंदर से मजदूर के हित पूर्ति से उद्योग का भला होगा : बिल्ला

जमशेदपुर। झारखंड सिख प्रतिनिधि बोर्ड द्वारा टाटा मोटर्स यूनियन अध्यक्ष सरदार गुरमीत सिंह तोते एवं टीनप्लेट वर्कर्स यूनियन के डिप्टी प्रेसिडेंट सरदार परमिंदर सिंह सोहेल को सिरोपा भेंट कर अभिनंदन किया गया।
इस मौके पर प्रधान गुरचरण सिंह बिल्ला ने टाटा मोटर्स एवं टिनप्लेट के कर्मियों के प्रति आभार व्यक्त किया कि उन्होंने इन दोनों नेताओं पर लंबे समय तक अपना भरोसा जताए रखा और यह मजदूरों के हित में अच्छा कर रहे हैं।
इंटक अध्यक्ष संजीवा रेड्डी के प्रति भी आभार व्यक्त किया कि उन्होंने सिख प्रतिनिधित्व को अपने संगठन में स्थान दिया है।
सरदार गुरमीत सिंह तोते एवं परवींदर सिंह सोहेल ने कहा कि प्रतिस्पर्धा के इस युग में उद्योगों एवं मजदूरों के बीच समन्वय एवं परस्पर सौहार्द जरूरी है।
सरदार गुरमीत सिंह तोते को इंडियन नेशनल स्टील, मेटल, माइंस एंड इंजीनियरिंग इंप्लाइज फेडरेशन राष्ट्रीय सचिव तथा परविंदर सिंह सोहल को संगठन सचिव बनाया गया है। सिख यूथ ब्रिगेड रंजीत सिंह, रंगरेटा विकास मंच दीदार सिंह, रंजीत सिंह एकलगड्ढा, गुरु रामदास सेवादल प्रधान बलवीर सिंह गिल, बारीडीह प्रबंधक कमेटी प्रधान जसपाल सिंह बर्मामाइंस स्कूल कमेटी सचिव दलविंदर सिंह, टाटा वर्कर्स यूनियन के कमेटी मेंबर रणवीर सिंह डिंपल, झारखंड सिख प्रतिनिधि बोर्ड बलजीत सिंह, महासचिव सुरजीत सिंह खुशीपुर, जत्थेदार कुलदीप सिंह, गुरदीप सिंह लाडी, मनजीत सिंह ओलख, सरबजीत सिंह, त्रिलोचन सिंह, कुलवंत सिंह, कुलवंत सिंह खैरा, जयमल सिंह, जगतार सिंह नागी साकची गुरुद्वारा के पूर्व प्रधान सुरजीत सिंह सीते करनैल सिंह आदि शामिल थे।

Related Articles

Back to top button