FeaturedJamshedpur

साकची जिला संपर्क कार्यालय में झारखंड मुक्ति मोर्चा का दुबारा जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर रामदास सोरेन का हुआ जोरदार स्वागत

जमशेदपुर। घाटशिला के झामुमो विधायक रामदास सोरेन को फिर से दुबारा झारखंड मुक्ति मोर्चा पूर्वी सिंहभूम का जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर जिला संपर्क कार्यालय में जोरदार स्वागत किया गया। साथ ही अरुण प्रसाद, सागेन पूर्ति को उपाध्यक्ष और घाटशिला के घनश्याम महतो को सचिव एवम काली पदों गोराई को फिर से कोषाध्यक्ष बनाया गया है। रामदास सोरेन के स्वागत में जमकर अधिवास आतिशबाजी हुई और ढोल नगाड़े बजाए गए। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय कार्यकारणी सदस्य कार्यकारिणी सदस्य प्रमोद लाल, वीर सिंह सुरेन, बाबर खान, निजामुदीन, बलदेव भुइया, प्रीतम हेंब्रम, नानटू सरकार, श्यामल सरकार, हीरा मणि मुर्मू, जिला परिषद सदस्य पिंटू दत्ता, जुगल किशोर मुखी, सिकंदर, राजा सिंह, इंद्रपाल सिंह, झरना पाल, जोबाi, सविता दास, मायावती तुड्डू मुखिया, नीता सरकार सहित काफी संख्या में झारखंड मुक्ति मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button