FeaturedJamshedpur

तीन दिन मनेगा माता उत्तमेश्वरी का जन्म उत्सव

जमशेदपुर। शहर की धार्मिक संस्था अति उत्तम शक्ति दरबार द्धारा हर साल की भांति इस साल भी राजे राजेश्वरी मां अति उत्तमेश्वरी कुल्लू रानी का जन्म उत्सव 3 से 5 सितम्बर (तीन दिनों) तक मनाया जायेगा। तीनों दिन मुख्य पूजारी भक्त राजा सुर्य देव उत्तम परम हंस के द्वारा पूजन-अर्चन कर भक्तों के सभी कष्टों का अंत करते हुए सुख-शांति और समृद्धि प्रदान करने की प्रार्थना माता रानी से की जायेगी। कोरोना संक्रमण को देखते हुए माता के दरबार में भक्तों की भीड़ नहीे होगा। भक्त अपने घर से माता का ध्यान कर 13 प्रकार के भोग लगायेंगें। यह जानकारी मुख्य पूजारी ने देते हुए आगे बताया कि पहले दिन 3 सितंबर शुक्रवार को आध्यात्मिक गुरु, दूसरे दिन 4 सितंबर शनिवार को जननी गुरु एवं तीसरे दिन रविवार 5 सितंबर को शैक्षिणिक गुरु की पूजा होगी। रविवार को हवन भी होगा। उत्तमेश्वरी के जन्म उत्सव पर 108 गुब्बारे हवा में उडा कर विश्व शांति की कामना की जायेगी।

Related Articles

Back to top button