FeaturedJamshedpurJharkhand

कोल्हान प्रमंडलीय आजसू कार्यकर्ता सम्मेलन 18 को चांडिल डैम परिसर में

जुटेंगे आजसू पार्टी के सभी केंद्रीय पदाधिकारी संबोधित करेंगे पार्टी सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो

जमशेदपुर। शनिवार को दोपहर 2 बजे आजसू पार्टी की प्रेसवार्ता हुई जिसमे मुख्य रूप से आजसू के प्रधान महासचिव रामचंद्र सहिस, ईचागढ़ प्रभारी हरेलाल महतो, जिला प्रभारी सह केंद्रीय सचिव रविशंकर मौर्या,केंद्रीय सचिव सुषेण महतो, जिला अध्यक्ष पूर्वी सिंहभूम कन्हैया सिंह, जिला अध्यक्ष पश्चिम सिंहभूम जिला अध्यक्ष राम लाल मुंडा, जिला प्रवक्ता अप्पू तिवारी,फणिभूषण महतो, मौजूद रहे।
उक्त प्रेस वार्ता में पार्टी के केंद्रीय प्रधान महासचिव ने बताया कि आगामी 18 अक्टूबर को कोल्हान प्रमंडलीय सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा, जिसमे कोल्हान के तीनो जिला के सभी प्रखंड के सभी पंचायत स्तर के सभी केंद्रीय पदाधिकारी,जिला पदाधिकारी,प्रखंड पदाधिकारी, पंचायत पदाधिकारी, नगर के सभी पदाधिकारी एवम अनुसंगी इकाई के सभी पदाधिकारी शपथ समारोह में भाग लेंगे। कार्यक्रम में 10 हजार पदेन पदाधिकारी एक साथ शपथ लेंगे , साथ ही पार्टी राज्य के ज्वलंत विषयो साथ साथ सांगठनिक विषयो पर प्रमुखता से चर्चा होगी।

सम्मेलन के बाद मिले निर्देशों के साथ पार्टी नई ऊर्जा के साथ जनता के बीच जन मुद्दों के साथ आंदोलन करेगी और वर्तमान सरकार के द्वारा जनता से किए वायदों और किए कार्यों को समीक्षा कर सरकार को घेरने के लिए कार्यकर्ताओं को जागरूक करने कार्य करेगी साथ ही राज्य में हो रहे महिलाओ पर अत्याचार और बढ़ते भ्रष्टाचार के खिलाफ आजसू नए तेवर के साथ आंदोलन करेगी ।
सम्मेलन को सफल बनाने के लिए तीनो जिला में क्रमश:11 अक्टूबर सरायकेला 12 अक्टूबर पूर्वी सिंहभूम, 13 पश्चिम सिंहभूम में पदाधिकारियो संग बैठक करने का निर्देश दिया गया है,ताकि प्रखंड और नगर के सभी पदाधिकारी कार्यक्रम में अपनी सहभागिता निभा सकेंगे।

Related Articles

Back to top button