FeaturedJamshedpur

टीनप्लेट वर्कर्स यूनियन के नेताओं ने राकेश्वर पांडेय के खिलाफ बयान देने पर विधायक अनूप सिंह की निंदा की

जमशेदपुर। गोलमुरी टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन की पदाधिकारियों की एक बैठक हुई जिसमे झारखंड इंटक के वरीय उपाध्यक्ष एवं बेरमो के विधायक अनूप सिंह द्वारा झारखण्ड इंटक के अध्यक्ष राकेशवर पांडेय के बारे में दिए गए बयान की निंदा की गई। पदाधिकारियों ने कहा कि चूकि वो केन्द्रीय इंटक एवम झारखण्ड इंटक में वरीय पदाधिकारी भी हैं और राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री संजीवा रेड्डी की बातों को भी वो नहीं सुन रहे हैं। जिस तरीके से पिछली वर्किंग कमेटी में श्री संजीवा रेड्डी एवम झारखण्ड इंटक के वरीय नेताओं ने राकेशवर पांडे को अध्यक्ष और पूरी वर्किंग कमेटी को मान्यता दी है और वर्किंग कमेटी की बैठक ने उन्हें अध्यक्ष के रूप में माना है। आज उनके अध्यक्ष बनने के बाद झारखंड इंटक का नाम और कार्यों की जगह जगह सराहना हो रही है। आज इंटक और यूथ इंटक दोनो अपने संविधान के अनुरूप झारखंड में तेजी से आगे बढ़ने का काम कर रही है। इंटक ने 980 यूनियनों की कई वर्षों से बिहार सरकार ने मान्यता रद्द की थी। उसकी लड़ाई लड़कर उसे फिर से मान्यता दिलवाने का कार्य किया। पूरे राज्य में इंटक की जिला स्तर की कमेटियां बन रही है। जिन पदाधिकारियों को इनमें इंटक का साथ दे कर उसे मजबूत बनाना चाहिए वह इसे गुमराह करने का काम कर रहे हैं। वो अपनी जिम्मेदारियों को निभा नहीं रहे हैं। उल्टे राष्ट्रीय अध्यक्ष को ही कमजोर करने का कार्य कर रहे हैं। इंटक अपने सदस्यों की संख्या को बढ़ा रही है। उन्हें अब इंटक का आगे बढ़ना अच्छा नहीं लग रहा है। इन बातों के माध्यम से इंटक के कुछ नेताओं को जो की इंटक के खिलाफ काम करके इंटक को कमजोर करने का कार्य कर रहे हैं। वो श्री अनूप सिंह को गलत गलत जानकारी देकर उल्टी सीधी बयान बाजी करवा रहे हैं। वो इसे न करे और संगठन की बातों को संगठन के अंदर ही बैठकर सुलझाएं। वो राष्ट्रीय अध्यक्ष की बातों को मानें और झारखंड इंटक को मजबूत करने का कार्य करें और जो जिम्मेदारियां राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उन्हें दी है। उनको लेकर आगे बढ़ने का कार्य करें केंद्र के वरिष्ठ नेतागण जब भी झारखंड इंटक का चुनाव करवाएगे वो तैयार हैं। इस बैठक मे यूनियन के महामंत्री श्री मनोज कुमार सिंह, वरीय उपाध्यक्ष परविंदर सिंह, महेंद्र सिंह, सतनाम सिंह, मुन्ना खान, रमेश राव, पी एन सिंह, गौतम डे, एन के ओझा, दलजीत सिंह एवम कार्य कारिणी के सदस्य मौजद थे।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker