FeaturedJamshedpurJharkhandNational

टाटा टी अग्नि लीफ का मधुबनी कला की चार शैलियों में छठ विशेष उत्सव पैक लॉन्च

जमशेदपुर/धनबाद। बिहार और झारखंड की जीवंत संस्कृति के प्रति श्रद्धा प्रकट करते हुए, प्रमुख चाय ब्रांडों में से एक, टाटा टी अग्नि लीफ ने विशेष उत्सव पैक और उत्सव का जश्न मनाने वाला एक विशेष संगीत वीडियो लॉन्च किया है। चार-पैक का यह कलेक्शन प्रत्येक दिन के विशिष्ट अनुष्ठानों और भावनाओं को दर्शाता है। त्योहार के प्रत्येक दिन को बिहार की प्रतिष्ठित मधुबनी कला के विभिन्न शैलियों में दर्शाया गया है। पहला पैक, मधुबनी की गोधना स्टाइल में डिज़ाइन किया गया है, जिसमें काले सियाही का उपयोग किया जाता हैं। इस शैली से त्योहार के पहले दिन नहाय खाय को दर्शाया गया है। दूसरा पैक खारना के दूसरे दिन को चित्रित करता है, जिसे मधुबनी की कचनी स्टाइल में बनाया गया है की मोनोक्रोम रंगों का उपयोग करती है। तीसरा पैक, संध्या अर्घ्य को समर्पित है, जो की मधुबनी की कोहबर स्टाइल में दर्शाता है शाम के समय तटों पर एकत्रित होकर सूर्य अर्घ्य देने वाले व्रतियों को। चौथा पैक जिसे मधुबनी की भरनी शैली में तैयार किया गया है, त्योहार के अंतिम दिन उषा अर्घ्य्को चित्रित करता है, जहां भक्त अपने पवित्र व्रत का समापन करते हुए उगते सूर्य को प्रार्थना और अर्घ्य देते हैं। टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स के पैकेज्ड बेवरेजेज के प्रेसिडेंट, पुनीत दास ने कहा, “छठ पर्व का बिहार और झारखंड के लोगों के दिलों में विशेष स्थान है। यह न केवल एक त्योहार है बल्कि एक भावना है जिसे लोग संजोते हैं और इस पर गर्व करते हैं। यही कारण है कि टाटा टी अग्नि ने विश्व प्रसिद्ध मधुबनी कला में गहराई से उतरकर इस सांस्कृतिक विरासत को समर्पित विशेषकर छठ के लिए चार-पैक का कलेक्शन लॉन्च किया है।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker