FeaturedJamshedpurJharkhand

टाटा कमिंस का कार्यालय किसी भी कीमत पर महाराष्ट्र शिफ्ट नहीं होने देंगे : रामदास सोरेन

झारखंड मुक्ति मोर्चा ने 17 नवंबर को टाटा मोटर्स, टाटा कमिंग्स और टाटा स्टील जर्नल ऑफिस गेट को जाम करने की दी चेतावनी

जमशेदपुर। टाटा कमिंग्स कार्यालय को महाराष्ट्र में शिफ्ट किए जाने जानकारी मिलते ही झारखंड मुफ्ती मोर्चा नेताओ में आक्रोश व्याप्त हो गया। इस गंभीर समस्या को लेकर कोल्हान प्रमंडल के सभी विधायकों ने पत्रकार वार्ता में इसका विरोध जताया है। कदमा निर्मल भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में झारखंड मुक्ति मोर्चा के पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष सह घाटशिला के विधायक रामदास सोरेन ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि टाटा मैनेजमेंट का यह सपना झारखंड मुक्ति मोर्चा किसी भी सूरत पर पूरा नहीं होने देगा। किसी भी कीमत पर टाटा कमिंस का कार्यालय महाराष्ट्र में शिफ्ट नहीं होने देंगे। इसके लिए चाहे जिस हद तक भी जाना पड़े पार्टी नेता और कार्यकर्ता जाएंगे। विधायक रामदास सोरेन ने आगे कहा कि सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है कि आगामी 17 नवंबर को टाटा मोटर्स टाटा कमिंस और टाटा स्टील के जनरल ऑफिस गेट को जाम कर दिया जाएगा। जब कारखाना जमशेदपुर में है तो ऑफिस महाराष्ट्र में शिफ्ट करना कहां तक उचित है। क्या मजदूर अपनी समस्या को लेकर मर जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रबंधन इसके बाद भी टाटा कमिंस कार्यालय को मुंबई महाराष्ट्र शिफ्ट करने की रणनीति में बदलाव नहीं लाता है तो आंदोलन को और भी तेज किया जाएगा। प्रेस वार्ता जिला अध्यक्ष सह घाटशिला विधायक रामदास सोरेन के अलावे चाईबासा विधायक दीपक बिरुआ, मझगांव विधायक निरल पूर्ति, खरसवा विधायक दशरथ गगराई, बहरागोड़ा विधायक समीर मोहंती, पोटका विधायक संजीव सरदार, जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी, चक्रधरपुर विधायक सुखराम उरांव के साथ झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य प्रमोद लाल, शेख बदरुद्दीन, पूर्व सांसद सुमन महतो, मोहन कर्मकार, राजू गिरी, आस्तिक महतो, रोडिया सोरेन, ब अन्य पार्टी पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker