FeaturedJamshedpur

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की बड़ी कारवाई, शराब पार्टी करने वाले कर्पूरीग्राम के मुखिया को पुलिस ने दबोचा।

सेन्हा भट्टाचार्य
बिहार; मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कर्पूरीग्राम के निवर्तमान मुखिया संजित पासवान को पुलिस ने शराब पार्टी करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। उनका शराब पार्टी करने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। जिसके बाद हरकत में आते हुए पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुखिया सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इसको लेकर शुक्रवार को मुफस्सिल थाना में सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मो० शहबान हबीब फाखरी के द्वारा प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया गया कि मुफ्फसिल थानाध्यक्ष समस्तीपुर सह पुलिस निरीक्षक अंचल के व्हाट्सएप्प के माध्यम से दो वायरल विडियों एवं कुछ फोटोग्राफ्स मिले थे। जिसके अवलोकन करने पर पुलिस ने पाया कि मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के शंभूपट्टी वार्ड नम्बर-10 निवासी स्व0 गिरीश प्रसाद सिंह के पुत्र व वांछित अपराधकर्मी चंदन कुमार सिंह के घर के अंदर ग्राम पंचायतराज कर्पूरीग्राम के वर्तमान मुखिया संजीत पासवान के नेतृत्व में शराब पार्टी का आयोजन हो रहा है। जिसमें चंदन सिंह के साथ अन्य लोग
सम्मिलित है। वायरल एक विडियों में मुखिया संजीत पासवान का चेहरा पूर्णतया स्पष्ट दिखाई दे रहा था। चूंकि सम्पूर्ण बिहार राज्य में पूर्ण शराब बंदी कानून लागू है तथा आगामी पंचायत चुनाव को लेकर क्षेत्र में आदर्श आचार
संहित लागू के मुखिया संजीत पासवान एवं शराब पार्टी में सम्मिलित लोगों के द्वारा बिहार मद्य निषेध अधिनियम एवं आदर्श आचार संहिता का घोर उल्लंघन किया गया था। पुनि-सह-थानाध्यक्ष मुफ्फसिल के द्वारा उक्त आशय की सूचना पुलिस अधीक्षक समस्तीपुर एवं अन्य वरीय पदाधिकारी को दी गयी। पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशानुसार एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम के
सदस्यों के द्वारा त्वरित कारवाई करते हुए ग्राम-कर्पूरीग्राम वार्ड नम्बर-7 में छापामारी कर सोनू कुमार सिंह के पूरब रूख के दुकान के सामने मुखिया प्रत्याशी संजीत पासवान को सोनू कुमार सिंह के साथ पकड़ा
गया। जिस संबंध में 16 सितंबर को मुफ्फसिल थाना कांड संख्या-382/2021 धारा-130/141 बिहार पंचायती राज्य अधिनियम-2006 एवं 37(ए)(बी) बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के अन्तर्गत मुखिया प्रत्याशी संजीत पासवान एवं अन्य 06 लोगों के विरूद्ध दर्ज किया गया है।
पुछताछ करने पर पता चला कि मुखिया पद के प्रत्याशी एवं निर्वतमान मुखिया ग्राम पंचायत राज कर्पूरीग्राम संजीत पासवान के द्वारा कुछ दिन पूर्व शराब पार्टी का आयोजन पंचायत चुनाव में चुनाव जीतने के लिए हरसंभव प्रयास करने यथा-शराब और रूपयों के बल पर मतदाता को
प्रभावित करने आदि के विषयों पर चर्चा हुई थी। जिसमें पुलिस के अनुसार पार्टी में संजीत पासवान (मुखिया पद के प्रत्याशी) पिता-शंकर पासवान ग्राम–कर्पूरीग्राम वार्ड नम्बर-09, सोनू कुमार सिंह पिता-धिरेन्द्र प्रसाद सिंह ग्राम-कर्पूरीग्राम वार्ड नम्बर-07, चंदन कुमार सिंह पिता-स्व० गिरीश प्रसाद सिंह ग्राम-शंभूपट्टी वार्ड नम्बर-10, पिन्टु कुमार सिंह पिता-स्व0 गिरीश प्रसाद सिंह ग्राम-शंभूपट्टी वार्ड नम्बर-10, धीरज कुमार साह पिता-शिव कुमार साह, अजय कुमार पिता-महेश्वर साह, मनोज कुमार साह पिता-राम स्वार्थ साह साकिन-डढिया बेलार वार्ड नम्बर-4 थाना-मुफ्फसिल जिला-समस्तीपुर शामिल थे। कर्पूरीग्राम के वर्तमान मुखिया एवं मुखिया प्रत्याशी संजीत
पासवान के द्वारा आगामी पंचायत चुनाव को लेकर उक्त अभियुक्तों को गोलबंदी करके अपने नेतृत्व में शराब पार्टी का आयोजन इनका मुखिया प्रत्याशी संजीत पासवान के भ्रष्ट आचरण का प्रतीक है। विशेष टीम में शामिल पदाधिकारी/कर्मी:- 01. मो० सेहबान हबीब फखरी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर समस्तीपुर
02. पु०नि० प्रवीण कुमार मिश्रा, थानाध्यक्ष मुफस्सिल थाना, 03. पु०नि० विक्रम आचार्या, पुलिस निरीक्षक, सदर अंचल, 04. पु०नि०-सह-थानाध्यक्ष नगर अरूण कुमार राय, 05. पु0अ0नि0 कामेश्वर शर्मा, मुफ्फसिल थाना एवं अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे।

गिरफतार अभियुक्त का नाम पता

संजीत पासवान (मुखिया पद के प्रत्याशी) पिता-शंकर पासवान ग्राम-कर्पूरीग्राम वार्ड नम्बर-09, सोनू कुमार सिंह पिता-धिरेन्द्र प्रसाद सिंह ग्राम-कर्पूरीग्राम वार्ड नम्बर-07, अजय कुमार पिता-महेश्वर साह, मनोज कुमार साह पिता-राम स्वार्थ साह दोनो साकिनान-डढिया बेलार वार्ड नम्बर-4 थाना-मुफ्फसिल शामिल हैं। इनके पास से पुलिस ने दो मोबाइल बरामद किया है।

Related Articles

Back to top button