FeaturedJamshedpur

विश्वनाथ कॉरिडोर देश के धार्मिकआध्यात्मिक नवसृजन का नूतन अध्याय : डॉ गोस्वामी

जमशेदपुर। भाजपा जुगसलाई मंडल के तत्वावधान में मंडल अध्यक्ष हेमेंद्र जैन के नेतृत्व में जुगसलाई स्थित शिव मंदिर में “दिव्य काशी भव्य काशी” कार्यक्रम के सीधे प्रसारण की व्यवस्था कर देश के प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी द्वारा विश्वनाथ कॉरिडोर के उदघाटन के सीधे प्रसारण को देखा गया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी एवं विशिष्ठ अतिथि के रूप में भाजपा के जिला महामंत्री अनिल मोदी उपस्थित थे।इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा कि काशी देश का आध्यात्मिक और सांस्कृतिक केंद्रबिंदु है।देश के प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के सांस्कृतिक पुनरुत्थान की गाथा लिखी जा रही है।काशी के विश्वनाथ कॉरिडोर का उदघाटन इस यात्रा का एक प्रमुख दस्तावेज है।उन्होंने कहा कि इस उद्धघाटन से देश के इतिहास में आध्यात्मिक नव सृजन का एक नया अध्याय जुड़ गया है।
अनिल मोदी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में के नेतृत्व में विकाश की नित नई गाथा लिखी जा रही है।देश के सांस्कृतिक पुनरुत्थान के साथ साथ देश काआर्थिक सामाजिक परिवेश भी मजबूत हो रहा है।कार्यक्रम का संचालन सुनील शर्मा एवं धन्यवाद ज्ञापन शिव शर्मा ने किया।इस अवसर पर शिव मंदिर सभागार में बड़ी स्क्रीन लगाकर कार्यक्रम देखने की व्यवस्था की गई थी।कार्यक्रम के बीच में उत्साहित कार्यकर्ताओं ने हर हर महादेव के नारे लगाए।इस अवसर पर मुख्य रूप से हेमेंद्र जैन,दिनेशानंद गोस्वामी,अनिल मोदी,उपेंद्र चतरथ, आलोक वाजपेयी, कृष्णकांत गुप्ता, सत्यनारायण अग्रवाल, दीपक निषाद, इंदर जैन, दिनेश शर्मा, मुखिया जगदीश लाल, रविदास समाज जुगसलाई अध्यक्ष दुर्गा दास, मंडल उपाध्यक्ष प्रकाश अग्रवाल, गणेश रविदास, शेखर शर्मा, महामंत्री सुनील शर्मा, मंत्री बलबीर कौर, पिंटू सैनी, कोसाध्यक्ष शिव शर्मा, मीडिया प्रभारी ओमप्रकाश पाठक, सोशल मीडिया प्रभारी विजय शर्मा, अनुसूचित जाति मोर्चा जिला कोसाध्यक्ष चंद्रशेखर दास, अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमरदीप सिंह भाटिया, महिला मोर्चा जिला कार्यसमिति सदस्य अरविंदर कौर, किसान मोर्चा अध्यक्ष विमल अग्रवाल, उपाध्यक्ष अनूप खां, महामंत्री नितिन झा, अजय साहू, मंत्री इंदर तिवारी, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष गणेश रजक, महामंत्री सजन पासवान, रविशंकर तिवारी, अंकित सिंह, सन्नी भामरा, विजय विश्वकर्मा, शुभम शर्मा, बबलू दास, बुल्लू दास, अमित गुप्ता, शत्रुधन मुखी, नागेश्वर राम, प्रकाश कुमार, गुलाबी देवी, गायत्री देवी, कमला दास, मुन्नी ठाकुर, अर्जुन ठाकुर, रकह देवी, संतोषी सोनकर, मीरा नाग, राजू मुखी, मनीष तिवारी, कुमार आदित्य, धर्मेंद्र कुमार, नारायण दास।

Related Articles

Back to top button