FeaturedJamshedpurJharkhandNational

हरिनाम संकीर्तन से आस पास का वातावरण पवित्र हो जाता है : महाबीर मुर्मू

जमशेदपुर न्यू कोट के बगल में किशोरी नगर में मिलन संघ ने बॉयज क्लब के ओर से 72 घंटा श्री श्री सार्वजनिक राधा गोविंद हरिनाम संकीर्तन का हर वर्ष की तरह बड़ी ही श्रद्धा और भक्ति भाव से आयोजन किया जा रहा है।
प्रथम दिन में झारखंड मुक्ति मोर्चा नेता महावीर मुर्मू एवम समाजसेवी इंद्रजीत घोष हरिनाम संकीर्तन में शामिल हुए और पूजा अर्चना किये। समस्त राज्य वासियों के लिए सुख समृद्धि की कामना किये।
इस अवसर पर महाबीर मुर्मू ने कहा हरिनाम संकीर्तन से करने आसपास का क्षेत्र और मन पवित्र हो जाता है।आज के परिवेश में बहुत ही जरूरी है। हरि नाम संकीर्तन मे चिपड़ी टीकर इचागढ़, बहरागोड़ा के मौदा, वृंदावनपुर, भालूकासोल से एवम पुरिसिल्ली डोबो और चमेडीह पटमदा के कीर्तन टीमों के द्वारा लगातार 72 घंटा हरिनाम कीर्तन किया जाएगा।
इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित थे मनोज तांती संजय सिंह सरदार चंदन पांडे करण कालिंदी बापी मालगोप चंदन दे गणेश रजक राकेश पानी ओमियो घोष अंजान पत्रा देवाशीष दे मनोज कुशवाहा लक्षण साहू बिनोद रजक तबलु सिंह आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button