FeaturedJamshedpurJharkhandNational

वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स से रिलीज हुआ लाडो मद्धेशिया और लवली काजल का नया सांग ‘ललईया के’

मुंबई । भोजपुरी गानों का क्रेज लगातार बढ़ता जा रहा है। अब यूपी और बिहार से लेकर विदेश में भी लोग भोजपुरी गानों को पसंद करने लगे हैं। देश के हर गली और मोहल्ले में भोजपुरी की धुन सुना जा सकती है।

इस समय भोजपुरी के कई सिंगर और एक्टर म्यूजिक चार्ट बस्टर में ट्रेंडिंग कर रहे हैं। भोजपुरी गानों की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए इंडस्ट्री में रोजाना एक से बढ़कर गाने रिलीज किये जा रहे हैं। अब इसी कड़ी में भोजपुरी के पॉपुलर सिंगर लाडो मद्धेशिया और गोल्डी यादव का नया ‘ललईया के’ वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। जिसे दर्शकों का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। उनका ये नया भोजपुरी गाना खूब वायरल हो रहा है। गाने में लाडो मद्धेशिया का साथ भोजपुरी स्वीट गर्ल लवली काजल ने दिया है। गाने में दोनों के बीच की केमेस्ट्री जानदार नजर आ रही है।

गाने में लवली काजल से लाडो मद्धेशिया कहते है कि हमरा के छोड़ कहे भागेलु हो केतनो जगाई कहे नाहि जागेलु हो…हां तो का करी तो उठ जायेलु…हमरा के छोड़ कहे भागेलु हो केतनो जगाई कहे नाहि जागेलु हो..। इस पर लवली काजल जवाब देते हुए कहती हैं कि अरे लगे दे बिगाड़ दे बसा ए राजा कलाइयां के काहे फेरा में रहिए ललईया के…छोड़ दे ए राजा कलाइयां के…।

वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी प्रस्तुत लोकगीत ‘ललईया के’ को सिंगर लाडो मद्धेशिया और गोल्डी यादव ने साथ मिलकर गाया है। इसके लिरिक्स यादव नीरज ने लिखे है, वही इसका म्यूजिक पवन यादव ने दिया है। इस गाने के निर्माता रत्नाकर कुमार है। वही गाने के पीआरओ ब्रजेश मेहर है। इस गाने का निर्देशन सुनील बाबा ने किया है, इसके डीओपी गौरव राय और सुनील है। गाने को कोरियोग्राफ सोनी समीर ने किया है।

Related Articles

Back to top button