FeaturedJamshedpurJharkhand

सितारामडेरा में भाजमो ने मनाया सावन मिलन समारोह, कई सदस्य हुए शामिल

जमशेदपुर: सितारामडेरा अवस्थित आदिवासी असोसियेसन हौल में रविवार को भारतीय जनतंत्र मोर्चा सितारामडेरा मंडल ने सावन मिलन समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजमों के संरक्षक सरयू राय एवं विशिष्ठ अतिथि केंद्रीयअध्यक्ष धर्मंदर तिवारी, एवं सभी मंच मोर्चा के केंद्र के पदाधिकारी जिला के अध्यक्ष एवं सभी मंडलों के अध्यक्षगण उपस्थित रहें।
कार्यक्रम का संचालन युवा मोर्चा के प्रवक्ता अमरेश कुमार राय एवं ध्यन्यवाद ज्ञापन मंडल अध्यक्ष श्री चार्ली लेजरस ने किया।
कार्यक्रम का उद्घाटन अतिथियों के स्वागत के साथ प्रारम्भ हुआ।
बतौर मुख्य अतिथि सरयू राय ने सावन माह के महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा की सावन महीने का प्राकृतिक, अध्यात्मिक एवं वैज्ञानिक महत्व है। भगवान शिवजी के आराधना के साथ साथ प्रकृती में श्रीजन का दौर होता है,पृथ्वी पर चहुँओर हरियाली छा जाती है।
इस अवसर पर केंद्रीय अध्यक्ष धर्मंदर तिवारी ने पार्टी में जुड़ने वाले नये सदस्यों को पार्टी के निति सिद्धांतों से अवगत कराया एवं जनहित में कार्य करने का आह्वाण किया,साथ ही उन्होने ने प्रदेश एवं देश के विकास में नारी शक्ती की महत्ता पर जोर दिया।
कार्यक्रम में महिला एवं पुरुष कार्यकर्तावों ने नृत्य एवं संगीत की प्रस्तूती दी। दोपहर के भोजन के पश्चात बेहतरीन प्रदर्शन करने वालों को परितोषिक भेंट किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला महामंत्री श्री मनोज सिंह उज्जैन,श्रीमती मन्जू सिंह,श्री चार्ली लेजरस,श्री हर्षवर्धन सीनघ,मृत्युन्जय सिंह,राजा सिंह,भरत पाण्डेय,गणेश चन्द्रा,साकेत उज्जैन,आशीष गुप्ता,रौशन सीनघ,दास बाबू, दिपक सिंह एवं सैकडों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button