FeaturedJamshedpur

सांसद गीता कोड़ा के शहर आगमन पर राकेश साहू ने किया स्वागत

जमशेदपुर। पश्चिम सिंहभूम सांसद सह नवनियुक्त प्रदेश कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष गीता कोड़ा के जमशेदपुर आगमन पर युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव राकेश साहू ने अपने युवा काँग्रेस साथियो के साथ उनका जोरदार अभिनंदन और स्वागत किया। इस अवसर पर राकेश साहू ने कहा कि सोनिया गांधी, राहुल गांधी, आरपीएन सिंह को जमीन से जुड़ी एक महिला को कोल्हान से कार्यकारी अध्यक्ष बनाये जाने पर बहुत बहुत धन्यबाद देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में युवाओं में नए ऊर्जा का संचार होगा। संगठन प्रखंड से ले कर प्रदेश तक मजबूत होगा। इस दौरान गीता कोड़ा ने पार्टी नेतृत्व द्वारा दी गई जिम्मेदारी पर खरा उतरने का भरोसा दिलाया। कहा कि प्रदेश में कांग्रेस के समर्थन से सरकार चल रही है। सभी की ये जिम्मेदारी है कि पार्टी द्वारा जनता को किए गए चुनावी वादे को स्थानीय सरकार पूरा करे तथा केंद्र की भाजपानीत सरकार के गलत निर्णय का भी सड़क पर उतरकर विरोध हो। संगठन का विस्तार पंचायत तक हो।

Related Articles

Back to top button