झारखंड के उच्च न्यायालय के नए मुख्य न्यायाधिपति न्यायमूर्ति राव को राजेश शुक्ल ने भेजी शुभकामना


रांची। झारखंड  स्टेट  बार कौंसिल  के वाईस चेयरमैन  और राज्य के सुप्रसिद्ध वरिष्ठ  अधिवक्ता  राजेश कुमार शुक्ल ने  न्यायमूर्ति  श्री एम एस  रामचंद्र  राव  को झारखंड  उच्च न्यायालय  का मुख्य न्यायाधिपति  बनने पर अपनी शुभकामना भेजी है।
श्री शुक्ल ने आशा व्यक्त  किया है कि  न्यायमूर्ति  श्री राव के कुशल मार्गदर्शन  मे झारखंड  की  न्यायपालिका और भी महिमामंडित  और गौरवान्वित  होंगी।
श्री शुक्ल ने कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के रूप मे संक्षिप्त कार्यकाल मे न्यायमूर्ति श्री सुजीत नारायण प्रसाद के कार्यकुशलता की भी भूरी भूरी प्रशंसा की है तथा झारखंड के अधिवक्ताओं के हितो के लिए उनके किए गए प्रशासनिक निर्णयो की भी सराहना किया है और आभार जताया है।
श्री शुक्ल अभी अपनी सुपुत्री से मिलने स्वीडेन गए है इसलिए वे शपथ ग्रहण अनुष्ठान मे सशरीर उपस्थित नही हो सके और उन्होने पत्र लिखकर उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधिपति न्यायमूर्ति श्री एम एस रामचन्द्र राव को अपनी शुभकामना भेजी है।
				
