Uncategorized

साकची रामलीला मैदान में भागवत कथा 9 से 15 मार्च तक

जमशेदपुर। शहर की सामाजिक एवं धार्मिक संस्था श्री श्री रामलीला उत्सव समिति द्धारा सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन आगामी 09 से 15 मार्च तक साकची रामलीला मैदान में होगा। जिसकी सभी तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इस संबंध में बुधवार को कथा स्थल रामलीला मैदान में आयोजकों ने मीडिया से बातचीत करते हुए आगे बताया कि गोकुलधाम मथुरा से कथावाचक स्वामी सर्वज्ञानन्द जी महाराज कथा का प्रसंग करने के लिए शहर पधार रहे हैं। भागवत कथा रोजाना दोपहर 3 बजेे से संध्या 7 बजे तक होगा। प्रतिदिन सुबह 9 बजे पूजा होगी। पहले दिन शनिवार 9 मार्च को सुबह 8.30 बजे स्वर्णरेखा हाथी घोड़ा मंदिर से कलश यात्रा निकलेगी, जो कथा स्थल पहुॅचकर समाप्त होगी।। कलश यात्रा में 121 महिलाएं शामिल होगी। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से कथा में शामिल होने का अनुरोध किया हैं। उन्होंने बताया कि इस भागवत कथा के आयोजन में स्व. मुन्ना बाबू गुप्ता ट्रस्ट विशिष्ठ सहयोगी हैं। संवाददाता सम्मेलन में प्रमुख रूप से भागवत कथा समिति के अध्यक्ष डा. डीपी शुक्ल, रामफल मिश्र, महामंत्री शंकर लाल सिंघल, कार्यकारी अध्यक्ष मनोज कुमार मिश्र, पवन अग्रहरी, रोहित कुमार मिश्र, रामगोपाल चौधरी, रामकेवल मिश्र, मगन पाण्डे आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button