FeaturedJamshedpurJharkhand

चैती छठ में व्रत धारियों को निशुल्क सेवा प्रदान करेगी बागबेडा महानगर विकास समिति : सुबोध झा


जमशेदपुर। बागबेड़ा महानगर विकास समिति की बैठक रिवर व्यू कॉलोनी मैं बागबेड़ा महानगर विकास समिति के अध्यक्ष सुबोध झा की अध्यक्षता में नवीन सिंह के निवास पर हुई ।
बागबेडा महानगर विकास समिति के अध्यक्ष सुबोध झा ने कहा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी चैती छठ पूजा में व्रत धारियों के लिए निशुल्क सेवा शिविर से सूप पूजा सामग्री फल एवं साड़ी निर्धन परिवार जो पूजा करना चाहते हैं और असमर्थ हैं उन्हें निशुल्क प्रदान की जाएगी। सुबोध झा ने कहा और सभी व्रत धारियों के लिए प्रातः बेला में सरवत पानी की व्यवस्था बागबेड़ा के बरोदा घाट जाने वाले मुख्य सड़क पर की जाएगी।
बागबेड़ा महानगर विकास समिति के बैठक में सुबोध झा ने युवा मोर्चा के अध्यक्ष रूपेश शर्मा को बनाया गया। युवा मोर्चा अध्यक्ष रुपेश शर्मा और महिला मोर्चा अध्यक्ष ऋतु सिंह अपनी पुरी कमेटी के द्वारा बागबेरा बडौदा घाट में शरबत पानी की व्यवस्था व्रत धारियों के लिए करेगे। बैठक में ऋतु सिंह रुपेश शर्मा सोनी सिंह नवीन कुमार सिन्हा सत्येंद्र सिंह कमला देवी वर्षा शर्मा विनय सिंह विनोद बागड़ा रंजीता कुमारी मीना देवी अजीत प्रसाद श्वेता कुमारी एवं अन्य लोग बैठक में शामिल थे।

Related Articles

Back to top button