FeaturedJamshedpurJharkhandNational
जुआ खेलने के आरोप में रांची जिला बल के नौ पुलिसकर्मी को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड
![](https://newsdhamaka.com/wp-content/uploads/2023/11/IMG-20231129-WA0025-780x470.jpg)
रांची पुलिस लाइन में बीते शनिवार की देर रात को जुआ खेलते 14 पुलिसकर्मी समेत 20 लोग पकड़े गए थे। इस मामले में एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने कार्रवाई करते हुए रांची जिला बल के नौ पुलिसकर्मी को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया। बाकी के अन्य पांच पुलिसकर्मी जैप के हैं। उनके खिलाफ कार्रवाई जैप के कमांडेंट करेंगे। इस मामले में एसएसपी ने बताया कि रांची जिला बल के नौ पुलिसकर्मी को सस्पेंड किया गया है।